IND vs NZ T20 World Cup Final: ईशान किशन का हवा में कमाल, दो शानदार कैच लपके; देखें VIDEO
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ईशान किशन के दो जादूई कैच लपक लिए. इन दोनों कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है...
Sports News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड का मैच चल रहा है. इस ऐतिहासिक मैच में ईशान किशन का ऑलराउंड प्रदर्शन देखते ही बना. पहले बल्लेबाजी में तूफान मचाना और फिर मैदान पर हैरतअंगेज कैच लपक लिया. ईशान ने जीत के दो कमाल के पल पेश किए. दोनों का कैच का वीडियो वायरल हो रहा है. फैंस जमकर ईशान की तारीफ कर रहे हैं.
बल्ले से दी तेज शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जिस तेज शुरुआत की जरूरत थी, वह ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने दी. अभिषेक ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. वहीं ईशान ने भी दूसरे छोर से रन रफ्तार को बनाए रखा. उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उनके इस आक्रामक रवैये ने कीवी गेंदबाजों की कमर तोड़ दी और भारत को 255 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी.
दो धांसू कैच
ईशान का असली कमाल तो भारतीय पारी के बाद देखने को मिला. न्यूजीलैंड की टीम जब 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, ईशान ने अपनी फुर्ती से दो बेहतरीन कैच लपके जिसने कीवी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
दूसरी कैच
दूसरा कैच तो और भी मुश्किल था और इसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. यह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर हुआ. टिम सीफर्ट ने शॉर्ट बॉल को पुल करने की गलती की और गेंद डीप मिड-विकेट की तरफ गई. ईशान ने कैच लपकने के लिए दौड़ लगाई. उन्होंने गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाई, लेकिन बैलेंस बिगड़ते देख उन्होंने सूझबूझ का परिचय दिया. उन्होंने गेंद को हल्के से ऊपर उछाला, खुद को सीमा रेखा के अंदर संभाला और फिर दोबारा कूदकर कैच को सुरक्षित अपने हाथों में लपक लिया.