'6 छक्के के चक्कर में टूटा दूहरे शतक का सपना टूटा...' एक चैलेंज पड़ा भारी, 71 गेंदों में जड़ा शतक
चार साल के लंबे इंतजार के बाद जब ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा, तो यह सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं थी, बल्कि उनके शानदार कमबैक का भी बड़ा संकेत था.
नई दिल्ली: इन दिनों अगर किसी क्रिकेटर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह कोई और नहीं बल्कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में ईशान को पारी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके वो सुंदर शॉट जिनके बल पर उन्होंने 125 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि इतने रन बनाने के बाद भी उन्हें एक मलाल रह गया.
चार साल के लंबे इंतजार के बाद जब ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा, तो यह सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं थी, बल्कि उनके शानदार कमबैक का भी बड़ा संकेत था. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में ईशान ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की कि दर्शक रोमांचित हो उठे. इस जीत के साथ ही गिल की सेना ने सीरीज को पहले ही 2-0 से अपने नाम कर लिया. लेकिन इस जीत के बाद अब BCCI ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें किशन शुभमन गिल को अपना दोहरा शतक पूरा न होने का जिम्मेदार बता रहे थे.
डबल सेंचुरी की ओर बढ़ रहे थे ईशान
जब ईशान 113 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनके पास बड़ी पारी खेलने का सुनहरा मौका था. अफगानिस्तान के स्पिनर के एक ओवर में उन्होंने लगातार दो छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. लेकिन तीसरे बड़े शॉट की कोशिश में वह कैच आउट हो गए और उनकी यादगार पारी का अंत हो गया. जिसके बाद वह काफी निराश दिखाई दिए.
Also Read
शुभमन गिल से की मजेदार शिकायत
मैच जीतने के बाद अब बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है जिसमें ईशान ने हंसते हुए कप्तान शुभमन गिल से कहा कि, 'भाई, छह छक्के लगवाने के चक्कर में तुमने मेरे 70-75 रन कम करवा दिए.' इस वाक्य से उनका सीधा मतलब अपने दोहरे शतक से था.
71 गेंदों में पूरा किया शतक
किशन की पारी की सबसे खास बात उनकी तेज रन गति रही. उन्होंने पहले 50 रन 52 गेंदों में बनाए, लेकिन अगले 50 रन केवल 19 गेंदों में जोड़ दिए. इस तरह उन्होंने महज 71 गेंदों में अपना शतक पूरा कर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.
गिल और ईशान की रिकॉर्ड साझेदारी
ईशान किशन और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की शानदार साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया. हालांकि यह जोड़ी भारत के लिए तीसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियों में शामिल हो गई, लेकिन सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के 237 रन के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से थोड़ा पीछे रह गई.