ईशान किशन को पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी का मिला इनाम, ICC रैकिंग में लगाई 17 पायदान की छलांग, अभिषेक का क्या हुआ?
बुधवार को आईसीसी ने पुरुष टी20 खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें ईशान किशन को इजाफा मिला है. किशन नवीनतम आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं.
नई दिल्ली: मौजूदा टी20 विश्व कप में भारतीय टीम टीम विजयी रथ पर सवार होकर लगातार आगे बढ़ रही है. इसमें सबसे बड़ा रोल विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने निभाया है. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारत को लगातार 3 मैच में जीत दिलाई है. अब ईशान को उनके इस प्रदर्शन का इनाम मिला है.
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बुधवार को आईसीसी ने पुरुष टी20 खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें ईशान किशन को इजाफा मिला है. किशन नवीनतम आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं.
ईशान की रैंकिंग में हुआ इजाफा
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों अपनी बल्लेबाजी के लिए छाए हुए हैं. उन्होंने अपने बल्ले से पूरी दुनिया में शोर मचा रखा है. अब ईशान के इस प्रदर्शन के कारण वह आईसीसी 732 रेटिंग अंकों के साथ वे रैंकिंग में आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ते हुए, वे अब सबसे छोटे प्रारूप में आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष 10 में पहुंचने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं.
टी20 विश्व कप में जड़े लगातार 2 अर्धशतक
ईशान किशन का बल्ला इस आईसीसी टूर्नामेंट में खूब चल रहा है. उन्होंने नामीबिया और पकिस्तान के खिलाफ क्रमशः 61 और 77 रन बनाए थे. जिसके चलते उनकी रैंकिंग में काफी इजाफा हुआ.
वहीं, टी20 विश्व कप में दो बार शून्य पर आउट होने के बावजूद अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. बता दें ईशान किशन ने इस विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक जड़ा था.
पाकिस्तानी ऑलहराउंडर बना नंबर- 1
पाकिस्तान के ऑलराउंडर साइम अयूब ने आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान एक बार फिर से हासिल कर लिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को शीर्ष से हटाकर खुद उस स्थान पर काबिज हो गए हैं. इसके अलावा भारत के स्टार ऑलराउंड हार्दिक पांड्या इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं.
और पढ़ें
- 'दो से तीन घंटे धोने पड़ते थे बर्तन, खुद साफ करते थे टॉयलेट...', पाकिस्तान के कप्तान का रोंगटे खड़े करने वाला कबूलनामा
- 335 मैच, 67 साल... जम्मू कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, जानें कैसे किया 'चमत्कार'
- कौन हैं आकिब नबी, अकेले दम पर जम्मू-कश्मीर को रणजी के फाइनल में पहुंचाया?