कौन हैं आकिब नबी, अकेले दम पर जम्मू-कश्मीर को रणजी के फाइनल में पहुंचाया?
जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक उपलब्धि
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम ने मजबूत बंगाल को 6 विकेट से मात देकर पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की.
क्वार्टर फाइनल में प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा पल है. सेमीफाइनल से पहले जम्मू-कश्मीर ने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 56 रनों से हराया था.
आकिब नबी
इस मैच में तेज गेंदबाज आकिब नबी ने कमाल दिखाया. पहली पारी में उन्होंने 7 विकेट सिर्फ 40 रन देकर झटके, जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट 70 रन देकर लिए.
जम्मू-कश्मीर ने दिखाया दम
आकिब नबी की इस शानदार गेंदबाजी ने टीम को फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाने में मदद की.सेमीफाइनल में बंगाल जैसी दिग्गज टीम के सामने जम्मू-कश्मीर ने दम दिखाया.
9 विकेट चटकाए
आकिब नबी ने मैच में कुल 9 विकेट चटकाए. पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर उन्होंने बंगाल की दूसरी पारी को मात्र 99 रन पर समेट दिया.
प्लेयर ऑफ द मैच
आकिब को दोनों ही महत्वपूर्ण मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनकी घातक गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी (पहली पारी में 42 रन) ने टीम को जीत दिलाई. लक्ष्य के पीछा करते हुए टीम ने 126 रन आसानी से बना लिए.
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू
29 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 2020 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था. इस सीजन में उनकी लगातार शानदार फॉर्म ने सबको प्रभावित किया है.
दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में साइन किया है. फाइनल में उनका प्रदर्शन न सिर्फ जम्मू-कश्मीर के प्रशंसकों के लिए बल्कि भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के लिए भी महत्वपूर्ण होगा.