IPL 2026: बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, क्या RCB को दूसरी बार बना पाएंगे विजेता?
आईपीएल 2026 में आरसीबी मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगी. पिछले सीजन में टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. उस जीत में विराट कोहली का योगदान बेहद अहम रहा था.
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का शुभारंभ होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2026 के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं.
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार सुबह बंगलूरू पहुंचे हैं. कोहली का इंतजार सिर्फ टीम मैनेजमेंट ही नहीं, बल्कि फैंस भी लंबे समय से कर रहे थे. बंगलूरू आने से पहले कोहली लंदन में रहकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे. उन्होंने अभ्यास के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसे आरसीबी ने भी अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया. अब उनके जुड़ने से टीम के अभ्यास सत्र में और अधिक तेजी और जोश आने की उम्मीद है.
क्या खिताब बचा पाएगी RCB
आईपीएल 2026 में आरसीबी मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगी. पिछले सीजन में टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. उस जीत में विराट कोहली का योगदान बेहद अहम रहा था. उन्होंने बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों में 657 रन बनाए थे. उन्होंने 54.75 के औसत से टूर्नामेंट में रन बनाए थे, जबकि स्ट्राइक रेट 144.71 का रहा था. विराट कोहली ने 8 अर्धशतक भी लगाए थे.
कोहली की निरंतरता टीम की ताकत
कोहली लंबे समय से आरसीबी का हिस्सा रहे हैं और हर सीजन में टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं. आईपीएल इतिहास में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब तक 267 मैचों में उन्होंने 8,661 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं. उनकी निरंतरता टीम के लिए बड़ी ताकत मानी जाती है.
पाटीदार की कप्तानी में रचा इतिहास
विराट कोहली 2013 से 2021 तक आरसीबी की कप्तानी भी कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में टीम 2016 के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी. हालांकि, पिछले सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया.
28 मार्च से होगा आगाज
आईपीएल 2026 में एक बार फिर पाटीदार टीम की कमान संभालेंगे. फैंस को उनसे और कोहली से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी होगी.
और पढ़ें
- क्या नंबर 8 की जर्सी में खेलेंगे 'थाला'? CSK की वायरल तस्वीर ने मचा दिया हड़कंप, जडेजा को ट्रिब्यूट दे रहे धोनी!
- टी20 विश्व कप जीतने के बाद सूर्या ने किया बड़ा खुलासा! गंभीर नहीं... इन 4 लोगों ने भी दी थी कप्तान बनाने की सलाह
- 'समय अब खत्म हो गया...', राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने पर संजू सैमसन का खुलासा; धोनी को लेकर कही बड़ी बात