एलिमिनेटर में SRH vs RR की भिड़ंत, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, हेड टू हेड आंकड़े

27 मई, बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर में खेला जाएगा.

ANI
Meenu Singh

चंडीगढ़: 27 मई, बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर में खेला जाएगा. IPL 2016 की विजेता SRH ने 14 मैचों में नौ जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया. 

इसके अलावा आरआर 16 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है जिस कारण दोनों टीमों को एलिमिनेटर मैच खेलना है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है क्योंकि इस मैच में जीतने वाली टीम क्वालिफायर मैच खेलेगी. चंडीगढ़ में होने वाले मुकाबले में पिच अहम रोल अदा करेगी. 

SRH vs RR हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैचों में बाजी मारी है तो वहीं आरआर ने महज 9 मैच में जीत दर्ज की है. भले ही दोनों टीमों इस टूर्नामेंट में शानदार दिखाई दे रही हैं लेकिन SRH के खिलाफ RR का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.  

इससे पहले इस सीजन दोनों टीमें 2 बार भिड़ चुकी हैं जिनमें एसआरएच ने ही बाजी मारी है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरआर इस मैच को अपने नाम करने में सफल हो पाती है या एसएरएच एक बार फिर आरआर पर रारज करेगी. 

पिच रिपोर्ट

इस मैदान पर IPL 2026 के चार मैच खेले जा चुके हैं और सभी में काफी ज्यादा रन बने हैं. यहां पर आठ पारियों में से छह बार बल्लेबाजी करने वाली दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पता चलता है कि यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है.  

SRH vs RR की संभावित प्लेइंग इलेवन

RR की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग  (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर : रविंद्र जडेजा

SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर : ट्रैविस हेड