IPL 2026: SRH vs PBKS में आज कौन मारेगा बाजी, हैदराबाद की पिच पर बल्लेबाजों का होगा बोल-बाल या गेंदबाज मचाएंगे शोर
आज लीग का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. SRH फिलहाल 10 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. पीबीकेएस के खिलाफ पिछला मैच हारने के बाद टीम अब वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
हैदराबाद: IPL 2026 का रोमांच बढ़ता जा रहा है. टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल में प्लेऑफ में जंग तेज हो रही है. इसी कड़ी में आज लीग का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. SRH फिलहाल 10 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. पीबीकेएस के खिलाफ पिछला मैच हारने के बाद टीम अब वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम इस सीजन ही पंजाब द्वारा मिली हार का बदला लेने के लिए बेहद उत्साहित है.
वहीं दूसरी ओर, PBKS नौ मैचों में छह जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर है. मजबूत स्थिति के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लगातार हार ने उनकी लय को थोड़ा धीमा कर दिया है. अब टीम जीत की राह पर लौटने की पूरी कोशिश करेगी और टूर्नामेंट में अपनी सातवीं जीत दर्ज करनी होगी.
SRH vs PBKS हेड टू हेड
अब अगर दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डाले तो इसमें पैट कमिंस की SRH का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीम के बीच 25 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से SRH ने 17 मुकाबले में राज किया है तो वहीं पंजाब किंग्स केवल 8 मैच ही अपने नाम करने में सफल हो पाई है. हालांकि इस सीजन दोनों ही टीम आक्रामक फॉर्म में हैं तो कह पाना मुश्किल होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
पिच रिपोर्ट
मैच से पहले राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो उम्मीदतन इस मैदान पर बल्लेबाजों को दबदबा देखने को मिल सकता है. ये पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है. इस मैदान पर गेंदबाजों के पास गलती की गुंजाइश बहुत कम होगी. दोनों टीमों की बल्लेबाजी शानदार होने के कारण यहां पर गेंदबाजों और फिल्डर्स को ज्यादा मशक्त करनी होगी.
कुछ ऐसा होगा मौसम का मिजाज
मैच के दौरान हैदराबाद में उमस भरा मौसम रहने की संभावना है, यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. साथ ही यहां पर दूसरी पारी में ड्यू फेक्टर रहेगा, जिस कारण बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा. हैदराबाद में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है.
SRH vs PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन
SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर : ईशान मलिंगा
PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर : विजयकुमार वैश्य