IPL 2026

ईशान के जांबाजों ने किया कमाल! SRH के प्रफुल हिंगे ने राजस्थान के विजयी रथ पर लगाया ब्रेक, विशिष्ट सूची में नाम दर्ज

प्रफुल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया. प्रफुल ने अपने इस विशिष्ट प्रदर्शन से एक विशेष सूची में अपना नाम दर्ज किया है.   

X (@PsychDominant)
Meenu Singh

हैदराबाद: सोमवार की शाम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी खास रही क्योंकि इस दिन ईशान किशन के जांबाजों ने राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ रोक दिया है. इन्होंने टीम के विजयी रथ पर लगाम लगा दी है. मौजूदा  IPL 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद के शानदार प्रदर्शन के आगे पूरी तरह से पस्त हो गई.

217 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया और प्रफुल हिंगे ने इसमें अहम भूमिका निभाई. अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया. प्रफुल ने अपने इस विशिष्ट प्रदर्शन से एक विशेष सूची में अपना नाम दर्ज किया है.   

इस विशेष सूची में शामिल हुए प्रफल हिंगे

प्रफुल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही वो कर दिखाया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने चार ओवरों में 34 रन देकर और चार विकेट लेकर अपना स्पेल समाप्त किया. ऐसा करके हिंगे ने अश्वनी कुमार और शादाब जकाती जैसे भारतीय खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया, जिन्होंने अपने पहले आईपीएल स्पेल में चार विकेट लिए. 

यह उल्लेखनीय है कि अपना पदार्पण कर रहे साकिब हुसैन ने भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट लेकर टीम को हैरान कर दिया और इस सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया. 

ईशान किशन ने युवाओं पर दिखाया भरोसा 

ईशान की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद मौजूदा सीजन जीत के लिए संघर्ष कर रही थी, लेकिन टीम ने सोमवार को ऐसा प्रदर्शन किया जिसकी राजस्थान रॉयल्स कल्पना भी नहीं कर रहा था. इस जीत का पूरा श्रेय के गेंदबाजों को जाता है और उन युवा खिलाड़ियों पर जिन पर ईशान किशन ने भरोसा दिखाया.  

जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने मंच पर कहा कि, 'इस जीत से मैं बेहद खुश हूं, इससे हमारे खाते में 2 अंक और जुड़ गए हैं. मैं बहुत प्रसन्न हूं क्योंकि हम गेंदबाजों से यही उम्मीद कर रहे थे कि वे खुलकर खेलें, अपनी योजनाओं को अंजाम दें और मुझे लगता है कि हमने आज ऐसा ही किया. इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है.'

अंक तालिका में सुधार 

कल सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन ने अंक तालिका में उनकी स्थिती में कुछ सुधार किया है. 2 अंक अर्जित करने के साथ ही टीम ने टॉप फोर में अब अपनी जगह पक्की कर ली है. बता दें SRH ने अब तक इस सीजन कुल 5 मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें 2 मैच में सफलता मिली है. अब टीम 4 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर काबिज है.