RR vs SRH, Live Streaming: हैदराबाद से बदला लेने अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी राजस्थान! जानिए घर बैठे कैसे उठाएं मैच का लुत्फ
शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आरआर के घरेलू मैदान पर होने वाला है. RR घरेलू मैदान पर अपना दबदबा कायम करने और पुराने हिसाब चुकता करने के इरादे से इस मैदान पर उतरेगी.
जयपुर: शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आरआर के घरेलू मैदान पर होने वाला है. RR घरेलू मैदान पर अपना दबदबा कायम करने और पुराने हिसाब चुकता करने के इरादे से इस मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल कर महत्वपूर्ण 2 पॉइंट्स प्राप्त करना चाहेंगी.
13 अप्रैल को SRH से मिली करारी हार के बाद RR के मन में बदला लेने की भावना होगी. उस मैच में प्रफुल हिंगे की शानदार पारी ने टीम को 57 रनों से करारी शिकस्त दी थी, जिसका जिक्र आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो चुका है। तब से आरआर ने जोरदार वापसी की है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 40 रनों की जीत भी शामिल है. आर ने अब तक 7 मैच खेले हैं जिनमें से 5 मैच में जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है वहीं दूसरी ओर एसआरएच 7 में से चार जीत के साथ चौथे पायदान पर काबिज है.
RR vs SRH के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
RR vs SRH के बीच IPL 2026 का मैच शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.
Also Read
- DC vs PBKS: क्या आज टूटेगा या बरकरार रहेगा पंजाब की जीत का सिलसिला? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज और संभावित प्लेइंग इलेवन
- मैच से पहले DC को लगा बड़ा झटका! प्रैक्टिस सेशन में घायल हुए सलामी बल्लेबाज, तुरंत पहुंचे अस्पताल
- DC VS PBKS, Live Streaming: क्या पंजाब किंग्स का अजेय रथ रोक पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? जानिए मैच से जुड़ी पूरी जानकारी
RR vs SRH के बीच मैच कब खेला जाएगा?
RR vs SRH IPL 2026 में 25 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
RR vs SRH के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
RR vs SRH के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
RR vs SRH के बीच टॉस किस समय होगा?
RR vs SRH के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
RR vs SRH का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
RR vs SRH के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
RR vs SRH मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
RR vs SRH के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
RR vs SRH स्क्वाड
RR: रियान पराग (कप्तान), शिमरेन हेमीमीर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, शुभम दुबे, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, युद्धवीर सिंह चरक, ब्रिजेश शर्मा
SRH: ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, प्रफुल्ल हिंज, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, क्रेन्स फुलेट्रा