IPL 2026: SRH vs RR में वैभव का जादू, 29 गेंदों में जड़े 97 रन, प्लेऑफ में छक्कों का बनाया नया इतिहास
RR ने एलिमिनेटर मुकाबले में SRH को 47 रनों से हराया. इसके साथ ही इस मुकाबले में कुल 26 छक्के लगे, जो आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का नया रिकॉर्ड बन गया है.
नई दिल्ली: 27 मई (बुधवार) को मु्ल्लांपुर महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में केवल मैच ही नहीं बल्कि खेला गया बल्कि इस मैदान पर ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स भी टूटे. इस हाई-स्कोरिंग मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस आत्मविश्वास के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, उसने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया.
27 मई को खेले गए इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 196 रन ही बना सकी और राजस्थान ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज कर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली. इस मुकाबले में कुल 26 छक्के लगे, जो आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का नया रिकॉर्ड बन गया.
SRH vs RR मैच में टूरा रिकॉर्ड
आपकी जानकारी के लिए दें बीती शाम कई ऐसे महान रिकॉर्ड्स हैं जोकि टूटे हैं. जिनमें आईपीएल इतिहास का एक सर्वकालिन रिकॉर्ड भी शामिल है. दरअसल इस हाई-स्कोरिंग मैच ने IPL प्लेऑफ के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गौरतलब है कि इस मैच में कुल 26 छक्के लगे, जो 2025 के एलिमिनेटर में एमआई-जीटी मैच के 25 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ छोड़ दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने लूटी महफिल
राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी बल्लेबाजी इतनी आक्रामक थी कि वह क्रिस गेल के सबसे तेज IPL शतक के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए. वैभव ने मैदान के हर कोने में बड़े शॉट लगाए और हैदराबाद के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया.
उनकी इस पारी ने राजस्थान को तेज शुरुआत दिलाई, जिसका फायदा टीम को पूरे मैच में मिला. क्रिकेट फैंस अब इस युवा खिलाड़ी को भविष्य का बड़ा सितारा मानने लगे हैं.
कप्तान रियान पराग ने जताई खुशी
मैच जीतने के बाद कप्तान रियान पराग ने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि टीम 260 रन तक पहुंच सकती थी, लेकिन फिर भी बल्लेबाजों ने शानदार काम किया. खास तौर पर उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि शुरुआती दबाव के बाद टीम ने शानदार वापसी की.
रियान ने माना कि वैभव की विस्फोटक शुरुआत के बाद टीम को पारी बेहतर तरीके से खत्म करनी चाहिए थी, लेकिन कुल मिलाकर प्रदर्शन संतोषजनक रहा.