RR vs CSK: मजदूर के बेटे ने IPL में मचाया धमाका! CSK को रौंदते हुए डेब्यू मैच में बिखेरा जलवा, जानिए कौन हैं बृजेश शर्मा?
कल राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में आरआर ने पांच बार की चैंपियन सीएसके को लगभग रौंदते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में आरआर के बृजेश शर्मा ने मैच के दौरान अपना जलवा बिखेरा.
गुवाहाटी: आईपीएल एक ऐसी लीग है जिसमें युवाओं को विश्व के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. वह पूरे विश्व के सामने अपने टैलेंट का प्रदर्शन कर बोर्ड का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं.
ऐसा ही कुछ कल राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में हुआ, जिसमें आरआर ने पांच बार की चैंपियन सीएसके को लगभग रौंदते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की. आरआर के बृजेश शर्मा ने मैच के दौरान अपना जलवा बिखेरा. लेकिन अब सवाल यह है कि आखिरी ये खिलाड़ी है कौन?
CSK के खिलाफ किया डेब्यू
27 वर्षीय बृजेश शर्मा ने कल IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया. सबसे बड़ी बात यह थी कि बृजेश को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला और उससे भी बड़ी बात की आरआर ने मैच को अपने नाम कर लिया. मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था. बता दें ये दोनों टीमों के लिए सीजन का पहला मैच है.
जानिए कौन हैं बृजेश शर्मा?
अब अगर बृजेश शर्मा की बात करें तो बृजेश जम्मू और कश्मीर के उधमपुर के रहने वाले हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा था.
घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी से मचाया गदर
बता दें बृजेश ने 2025 बंगाल प्रो टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने मालदा स्मैशर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए सात मैचों में 11 विकेट लिए और प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए. बेहतर अवसरों की तलाश में वे बंगाल चले गए और वर्तमान में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
उनका सफर आसान नहीं रहा है. वे पहले जम्मू राज्य टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें वापसी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी.
'मेरे पिता की मेहनत रंग लाई.....'
27 वर्षीय बृजेश एक साधारण परिवार से आते हैं, जिनके पिता एक मजदूर के रूप में काम करते हैं. उनके आगे बढ़ने में परिवार और दोस्तों का सहयोग रहा है, जिन्होंने उनके करियर के कठिन दौर में उनका साथ दिया.
मीडिया से बात करते हुए बृजेश ने कहा कि, 'मेरी यात्रा में उतार-चढ़ाव आए हैं. मैंने अनुशासन के बारे में बहुत कुछ सीखा और उन चीजों के बारे में भी जाना जो मुझे उच्च स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए आवश्यक हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पिता की मेहनत रंग लाई है. मेरे दोस्तों ने आर्थिक और इमोशनल रूप से मेरा साथ दिया.
डेब्यू मैंच में ही बिखेरा जलवा
दांए हाथ के तेज गेंदबाज बृजेश ने अपने पहले मैच से ही अपनी काबिलीयत दुनिया को दिखा दी. उन्होंने सीएसके के खिलाफ मैच में 3 ओवर डाले जिसमें उन्होंने महज 17 रन खर्च कर विपक्षी टीम का विकेट चटकाया. इस दौरान बृजेश ने 5.66 की इकॉनमी से गेंदबजी की.
और पढ़ें
- 15वां जन्मदिन, 15 गेंदों में फिफ्टी! वैभव सूर्यवंशी ने CSK के खिलाफ जड़ा IPL का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक
- IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार, जडेजा ने लिया बदला, तो सूर्यवंशी ने किया खात्मा
- IPL 2026: पीली जर्सी में सैमसन तो 'गुलाबी' हुए जड्डू! धोनी के बिना कैसी होगी CSK की प्लेइंग-11? मैच से पहले जानें सबकुछ