IPL 2026

IPL 2026: धर्मशाला में फाइनल मैच टिकट के लिए जंग, RCB vs GT क्वालिफायर-1 जानें पिच कैसा करेगी बर्ताव

मंगवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स  बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पहला क्वालिफायर धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में शीर्ष 2 पद पर काबिज हैं.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 अब अपने विजेता से महज चंद कदम ही दूर है. लीग प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है. अब टीमों के बीच फाइनल में जगह बनाने की जंग होगी. इसी कड़ी में मंगवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स  बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच पहला क्वालिफायर धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में शीर्ष 2 पद पर काबिज हैं और इस मैच में जो भी टीम बाजी मारेगी उसे सीधे तौर पर फाइनल की टिकट मिल जाएगी.

वहीं जो टीम हारेगी उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा. तो देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब होती है. लेकिन उससे पहले देखते  हैं कि धर्मशाला की पिच किसका साथ देती है. यहां पर बल्लेबाज कहर मचाएंगे या गेंदबाज काटेंगे गदर-

RCB vs GT हेड टू हेड 

 इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें दोनों टीमें 4-4 जीत के साथ बराबरी पर है लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारकर आगे  निकलती है. 

पिच रिपोर्ट

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में IPL 2026 के अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 211 रहा है और इन तीन मैचों में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है. तो यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए आमतौर पर स्वर्ग मानी जाती है. जहां पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेंगे. 

कुछ ऐसा होगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को धर्मशाला में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की 25% संभावना है. हालांकि इसके बावजूद पूरा मैच होने की उम्मीद है, लेकिन धर्मशाला के पहाड़ी इलाकों का मौसम तेजी से बदल सकता है.

RCB vs GT की संभावित प्लेइंग इलेवन

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर/फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर : टिम डेविड

GT की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर : प्रसिद्ध कृष्णा