‘फ्यूचर स्टार’ वैभव ने श्रेयस अय्यर को बनाया अपना फैन, सूर्यवंशी के तारीफ में पढ़े कसीदे
राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है. सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं.
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है. सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने महज 15 साल की उम्र से ही सबको अपने बल्ले का जोर दिखा दिया है. जिस कारण हर ओर उनकी प्रशंसा ही हो रही है.
यहां तक कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी 15 वर्षीय सूर्यवंशी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने कहा कि वह एक दुर्लभ प्रतिभा हैं और 'भविष्य के सितारे' हैं. खुद भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे अय्यर ने आगे कहा कि उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का वर्णन करने के लिए सारे विशेषण कम पड़ जाएंगे.
बताया भविष्य का स्टार
भारतीय टीम के मध्य क्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक शो के दौरान आरआर के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी असाधारण प्रतिभा से भरे हुए है. उसकी तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. जिस तरह से वह बल्ले से बल्लेबाजी करता है, गेंद फेंकने से पहले जो लय और गति बनाता है. उसे देखकर मुझे लगता है कि वह भविष्य का स्टार है.
Also Read
- SRH vs DC: आज होगी दिल्ली-हैदराबाद के बीच भिड़ंत, क्या बारिश बनेगी विलेन! कुछ ऐसा रहेगा पिच का मिजाज
- SRH vs DC, Live Streaming: हैदराबाद-दिल्ली के बीच चौथी जीत के लिए जंग! जानिए आप कहां देख पाएंगे लाइव मैच
- संकट में 5 बार की चैंपियन MI! बुमराह का फॉर्म बना समस्या, इन कारणों से लगातार मैच हार रही मुंबई इंडियंस
बुमराह की पहली गेंद पर मारा छक्का
वैभव ऐसे बल्लेबाज हैं जोकि किसी भी गेंदबाज का सामना करने से नहीं डरते हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद को उड़ा दिया था. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध वैभव बुमराह को भी छक्के चौके मारने से नहीं हिचकिचाए थे. जिसे देखकर सबस हैरान रह गए थे.
6 पारियां 246 रन
सूर्यवंशी ने अब तक इस सीजन में कुल 6 मैच खेले हैं जिनमें 6 पारियों में उन्होंने 41 की औसत और 236.53 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं. इसके साथ ही वह ऑरेंज कैप की रेस में चौथे पायदान पर हैं. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 24 चौके और 20 छक्के जड़े हैं.
अय्यर भी IPL 2026 में बल्ले से मचा रहे शोर
श्रेयस अय्यर भी इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से शोर मचा रहे हैं. उन्होंने खुद शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पारियों में 52 की औसत और 182.45 की स्ट्राइक रेट से कुल 208 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 69 रन बनाए हैं.