MI vs SRH: क्या जीत की पटरी पर लौटेगी MI या हैदराबाद जारी रखेगी जीत का सिलसिला? जानें वेदर और पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड
IPL 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबला की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम शाम 07:30 बजे करेगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई इस सीजन में संघर्ष कर रही है.
मुंबई: IPL 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबला की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम शाम 07:30 बजे करेगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई इस सीजन में संघर्ष कर रही है. लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने अब तक लीग में 7 मैच में खेले हैं जिनमें उन्हें महज 2 मैच में ही सफलता मिली है बाकी के 5 मैच में टीम उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही टीम अंक तालिका में नवें पायदान पर है.
वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं जिनमें टीम ने पांच मैच में बाजी मारी है और तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही SRH पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. SRH अब जीत की पटरी पर लौट चुकी है और टीम उस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी. लेकिन उससे पहले देखते हैं कि मुंबई की पिच और मौसम किसका साथ देती है.
MI vs SRH हेड टू हेड
भले ही मुंबई इंडियंस इस सीजन जीत के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन एसआरएच के खिलाफ टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें एमआई ने 15 मैच में बाजी मारी है तो वहीं एसआरएच 10 मैच अपने नाम करने में सफल रही है.
Also Read
MI vs SRH पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. सपाट सतह पर गेंद उछालती है और तेजी से आगे बढ़ती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं.
हालांकि, टॉस जीतने वाली टीमें संभवतः पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी क्योंकि शाम के मैच में ओस का असर होता है.
MI vs SRH वेदर अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की शाम मुंबई में उमस भरी रहेगी. तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, और औसत ह्यूमिडिटी करीब 80 प्रतिशत रहेगी. इसके अलावा बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस कारण फैंस पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
MI vs SRH की संभावित प्लेइंग 11
MI की संभावित प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत
SRH की संभावित प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन