MI vs PBKS, Live Streaming: क्या हार्दिक सेना तोड़ेंगे PBKS के जीत का सिलसिला, नोट करें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स

गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स से भिड़ने जा रही है. मुंबई इंडियंस इस सीजन जीत के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है, जबकि पंजाब किंग्स शुरुआत से शानदार फॉर्म में दिख रही है.

ANI
Meenu Singh

मुंबई: गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स से भिड़ने जा रही है. मुंबई इंडियंस इस सीजन जीत के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है, जबकि पंजाब किंग्स शुरुआत से शानदार फॉर्म में दिख रही है. टीम गुरुवार को अपने दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस अपडेट के साथ लीग में वापसी की पटरी पर लौटना चाहेगी. RCB के खिलाफ पिछले मैच में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे और उनकी उपलब्धता अनिश्चित बनी हुई है. मुंबई ने खेले गए चार मैचों में से तीन में हार का सामना किया है और वह तालिका में नौवें स्थान पर है. 

वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरी है. अय्यर की धांसू कप्तानी और आक्रामक बल्लेबाजी ने पंजाब को अंकतालिका में तीसरे स्थान पर बनाए रखा है. टीम अभी तक टूर्नामेंट में अपराजित रही है. PBKS ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिनमें से तीन मैचों में जीत दर्ज की है और एक मैच बारिश में धुल गया था. तो फैंस के लिए यह मैच देखना काफी अहम और रोमांचक  होने वाला है, लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं.

MI vs PBKS के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

IPL 2026 में MI vs PBKS के बीच होने वाला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

MI vs PBKS के बीच मैच कब खेला जाएगा?

MI vs PBKS  IPL 2026 में 16 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

MI vs PBKS के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

MI vs PBKS के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

MI vs PBKS के बीच टॉस किस समय होगा?

MI vs PBKS के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

MI vs PBKS का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

MI vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

MI vs PBKS मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

MI vs PBKS के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

MI vs PBKS स्क्वाड

MI: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश , अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

PBKS: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह। मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद, अज़मतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस