menu-icon
India Daily

IPL 2026: जब क्रीज पर डांस करने लगे महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो में देखें माही का मस्त अंदाज

अभ्यास सत्र के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला जब धोनी बाएं हाथ के स्पिनर का सामना कर रहे थे. गेंदबाज ने वाइड गेंद फेंकी. धोनी ने गेंद को विकेट के पीछे जाने दिया. इस दौरान धोनी ने अंपायर की तरह वाइड का इशारा करते हुए हल्का-फुल्का डांस स्टेप किया. 

Anuj
Edited By: Anuj
IPL 2026: जब क्रीज पर डांस करने लगे महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो में देखें माही का मस्त अंदाज

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज होने में काफी कम समय बचा है. मार्च महीने के अंत में टूर्नामेंट शुरू हो सकता है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी तैयारियों को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है.

रविवार को आयोजित पहले अभ्यास सत्र में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मौजूदा कप्तान  ऋतुराज गायकवाड़ और अन्य खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लिया. 

धोनी के अंदाज ने जीता दिल

अभ्यास सत्र के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला जब धोनी बाएं हाथ के स्पिनर का सामना कर रहे थे. गेंदबाज ने वाइड गेंद फेंकी. धोनी ने गेंद को विकेट के पीछे जाने दिया. इस दौरान धोनी ने अंपायर की तरह वाइड का इशारा करते हुए हल्का-फुल्का डांस स्टेप किया. 

धोनी का मस्त अंजाद देखकर मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ी हंसने लगे. चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है, जिसका कैप्शन में Yes, Thala! That’s a wide! Cuteness overloaded! लिखा गया है.

प्रशांत और कार्तिक ने किया अभ्यास

फ्रेंचाइजी ने अभ्यास सत्र के दृश्य साझा किए, जिनमें धोनी और गायकवाड़ को साथ-साथ नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया. जहां धोनी ने अपने अंदाज से सबका दिल जीता. वहीं, गायकवाड़ ने संतुलित फुटवर्क और सटीक टाइमिंग से प्रभावित किया. प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी टीम के साथ अभ्यास किया.

नई जर्सी भी लॉन्च

कैंप के इस चरण में मुख्य रूप से घरेलू खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. टी20 विश्व कप में व्यस्त संजू सैमसन और शिवम दुबे 7 मार्च के बाद टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है. वहीं, कर्नाटक को रणजी ट्रॉफी फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस गोपाल भी बाद में रिपोर्ट करेंगे. फ्रेंचाइजी ने हाल ही में आगामी सत्र के लिए अपनी नई जर्सी भी लॉन्च की है, जिससे नए अभियान का माहौल बन चुका है.

IPL शेड्यूल को लेकर अपडेट

आईपीएल 2026 के कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने अब IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से करने का फैसला किया है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 मई को आयोजित होगा. 
 
Topics