मुंबई: मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने अभियान की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करने जा रही है. आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरआत अपने होम ग्राउंड वानखेड़े से करेगी.
एमआई और केकेआर दोनों ही IPL 2026 में अपने जंग की शुरआत जीत के साथ करने का प्रयास करेगा. लेकिन हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
इस सीजन मुंबई इंडियंस पांच साल के ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बता दें टीम ने आखिरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2020 में अपना आखिरी और पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.
उसके बाद से टीम हर साल ट्रॉफी जीतने में असफल रही. साल 2020 के बाद से मुंबई इंडियंस फाइनल में भी प्रवेश नहीं कर पाई है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2023 के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव हुई था. फ्रेंचाइजी ने साल 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया था.
जिसके बाद से टीम में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. 2024 में तो टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. हालांकि उसके बाद टीम ने पिछले साल वापसी करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी.
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के अभियान के आगाज से पहले ही सबकी निगाहें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर टिक गई हैं. रोहित शर्मा पिछले आईपीएल के बाद सीधा अब टी20 प्रारूप खेलने जा रहे हैं. हालांकि इस दौरान वह वनडे प्रारूप में खेलते दिखे हैं.
लेकिन बता दें उन्होंने टी20 विश्व कप 2-024 के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. बता दें पिछले साल रोहित शर्मा ने 14 मैच में 29.85 की औसत से 418 रन बनाए थे जिसमें उनका सर्वोत्तम स्कोर 81 रहा.