KKR vs RR, Live Streaming: कोलकाता के मैदान पर KKR को मिलगी पहली जीत या RR का होगा धमाकेदार रिटर्न? जानें मैच से जुड़ी डिटेल्स

IPL 2026 की गाड़ी ने अब रफ्तार पकड़  ली है. रविवार को केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेलना जाना है. इस मैच के लिए अब दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. 19 अप्रैल को ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड में होने वाला है.

ANI
Meenu Singh

कोलकाता: IPL 2026 की गाड़ी ने अब रफ्तार पकड़ ली है. लीग अब अपने 28वें मुकाबले तक पहुंच गया है. जिसमें आज यानी की रविवार को केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेलना जाना है. इस मैच के लिए अब दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. 19 अप्रैल को ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड में होने वाला है. मैच से पहले जाननते हैं कि फैंस इस मैच का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं-

साख बचाने RR के सामने उतरेगी केकेआर

यह मैच केकेआर के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इस मैच में केकेआर अपनी साख बचाने के लिए उतरेगी. बता दें टीम ने इस सीजन अभी तक एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं किया है. तो ऐसे में टीम किसी भी कीमत इस मैच में फतह हांसिल कर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी. बता दें केकेआर ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 6 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बारिश में धुल गया था. 

वहीं दूसरी ओर अगर आरआर की बात करें तो टीम मौजूदा समय में काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने कुल 5 मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें चार मैच में सफलता मिली है और महज एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

KKR vs RR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

KKR vs RR के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

KKR vs RR के बीच मैच कब खेला जाएगा?

KKR vs RR IPL 2026 में 19 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

KKR vs RR के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

KKR vs RR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होने वाला है.

KKR vs RR के बीच टॉस किस समय होगा?

KKR vs RR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा.

KKR vs RR का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

KKR vs RR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

KKR vs RR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

KKR vs RR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

KKR vs RR स्क्वाड

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी। रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे. 

RR: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.