KKR vs PBKS: केकेआर अपने घर में मार पाएगी बाजी! आज कोलकाता में होगी हाई-स्कोरिंग जंग, क्या बारिश बनेगी विलेन?
IPL 2026 में कोलकाता नाईट राइडर्स अभी भी अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष कर रही है. टीम लगातार अपनी लय सुधारने के प्रयास में लगी हुई है. जबकि इसके एकदम विपरित पंजाब किंग्स इस संस्करण में अलग ही फॉर्म में नजर आ रही है.
कोलकाता: IPL 2026 में कोलकाता नाईट राइडर्स अभी भी अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष कर रही है. टीम लगातार अपनी लय सुधारने के प्रयास में लगी हुई है. जबकि इसके एकदम विपरित पंजाब किंग्स इस संस्करण में अलग ही फॉर्म में नजर आ रही है. टीम इस सीजन ट्रॉफी की प्रबल दावेदारों में से एक है. अब दोनों टीमें आज शाम केकेआर के घरेलू मैदान कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इस सीजन पहली बार भिड़ने वाली हैं.
तीन बार की चैंपियन केकेआर की शुरुआत लड़खड़ा गई है और अब उसे लगातार तीसरी हार का खतरा मंडरा रहा है. इसके विपरीत, अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है. हालांकि केकेआर के घरेलू मैदान पर मुकाबला होने का फायदा केकेआर को जरूर मिलेगा. तो आईए जानते हैं कैसी होगी ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम का मिजाज-
KKR vs PBKS हेड टू हेड
कुल खेले गए मैच: 35
कोलकाता नाइट राइडर्स: 21 जीते
पंजाब किंग्स: 13 जीते
कोई परिणाम नहीं: 1
अगर आंकड़ो की मानें तो इसके हिसाब के केकेआर का पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन पंजाब किंग्स की मौजूदा फॉर्म देखकर केकेआर का उनके आगे जीतना मुश्किल लग रहा है. तो देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी.
ईडन गार्डन्स में चलेगा बल्ला
कोलकाता नाईट राइडर्डस का घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बताई जा रही हैं. इस मैदान को बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग बताई जा रही है. गेंदबाजों को यहां पर कुछ खासा मदद नहीं मिलेगी. काली मिट्टी से बनी ये सपाट पिच अच्छा बाउंस देती है, जिससे फैंस हाई-स्कोरिंग मैच देख पाएंगे.
बारिश गेम में डालेगी खलल!
मौसम विभाग के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि कोलकाता में आज हल्की धूप रहने की संभावना है, इसके साथ ही दोपहर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. बता दें यहां का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. रात में मौसम सुधरेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, तापमान गिरकर लगभग 23 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि टॉस के दौरान बारिश भी हो सकती है. उस समय 25% बारिश की संभावना है.
KKR vs PBKS संभावित प्लेइंग इलेवन
KKR संभावित प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी
इम्पैक्ट सब: कार्तिक त्यागी
PBKS संभावित प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट सब: युजवेंद्र चहल
और पढ़ें
- KKR vs PBKS, Live Streaming: पंजाब किंग्स का विजयी रथ रोक पाएगी KKR? आज ईडन गार्डन्स में घमासान, जानिए मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 'यह मेरी गलती है' ऋतुराज ने खुद को ठहराया CSK की हार का जिम्मेदार! CSK की लगातार तीसरी हार, RCB ने 43 रन से रौंदा
- RCB vs CSK: टिम डेविड के 'तूफान' में उड़ी चेन्नई, बेंगलुरु ने 43 रनों से जीता रोमांचक मुकाबला