KKR vs MI Live Streaming: कोलकाता में ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाला मुकाबला! कब कहां देखे केकेआर बनाम एमआई मैच का लाइव प्रसारण
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 20 मई को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत केकेआर के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा.
कोलकाता: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 20 मई को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत केकेआर के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा. जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार है. केकेआर अभी भी आईपीएल प्लेऑफ की रेस में जिंदा है तो वहीं मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हालांकि मुंबई इस मैच में केकेआर का गेम बिगाड़ने की कोशिश जरूर करेगी.
बता दें एमआई अंक तालिका में 12 मैच में 8 अंको के साथ नवें पायदान पर है तो वहीं केकेआर 12 मैच में 11 अंकों के साथ एमआई से ठीक ऊपर आठवें नंबर विराजमान है. हालांकि यहां से केकेआर का प्लेऑफ में प्रवेश करना मुश्किल है लेकिन फिर भी टीम को इस रेस में बने रहने के लिए इस मुकाबले को किसी भी कीमत पर जीतना होगा.
KKR vs MI के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
KKR vs MI के बीच IPL 2026 का मैच बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
KKR vs MI के बीच मैच कब खेला जाएगा?
KKR vs MI IPL 2026 में 20 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
KKR vs MI के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
KKR vs MI के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
KKR vs MI के बीच टॉस किस समय होगा?
KKR vs MI के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
KKR vs MI का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
KKR vs MI के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
KKR vs MI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
KKR vs MI के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
KKR vs MI स्क्वाड
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, फिन एलन, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, कैमरून ग्रीन, रचिन रवींद्र, सुनील नरेन, दक्ष कामरा, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी
MI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, मोहम्मद इजहार, अल्लाह गजानफर
और पढ़ें
- स्मृति मंधाना ने किया विपक्षियों को अलर्ट, T20 World Cup के लिए तैयार महिला टीम, अब दूसरी ICC ट्रॉफी आएगी घर!
- टीम से बाहर होंगे बुमराह-सिराज? अफगानिस्तान सीरीज में इन युवाओं को मिल सकता है मौका, वजह आई सामने
- IPL 2026: एक अनार सौ बीमार.... प्लेऑफ की 1 सीट पर 5 टीमों में घमासान, CSK के पास अभी भी मौका