KKR VS LSG, Live Streaming: कोलकाता में रुकेगा KKR की हार का सिलसिला या दिखेगा ऋषभ पंती का जलवा? नोट करें मैच की सभी डिटेल्स
गुरुवार की शाम केकेआर और एलएसजी के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में दोनों टीमें अपनी लय पाने की कोशिश करेंगी. क्योंकि दोनों ही टीमों के लिए लीग की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है.
कोलकाता: तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स गुरुवार को IPL 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करने के लिए तैयार है. टीम अभी शुरुआती मैच में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रही है. केकेआर ने अब तक इस सीजन तीन मैच खेले हैं जिनमें से दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अब अपने घरेलू मैदान पर टीम अपना अगला मुकाबला खेलने को तैयार है.
वहीं दूसरी ओर अगर ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो एलएसजी की हालत भी लीग में कुछ खासा ठीक नहीं है. एलएसजी ने अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं जिनमें से उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में वापसी करते हुए टीम एसआरएच को 5 विकेट से मात दी थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में क्या केकेआर अपनी लय पाने में सफल हो पाती है या एलएसजी अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखेगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस इस मैच का लुत्फ कहां उठा सकते हैं.
KKR vs LSG के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
KKR vs LSG के बीच खेला जाने वाला मुकाबला को कोलकाता नाईट राइडर्स के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
KKR vs LSG के बीच मैच कब खेला जाएगा?
KKR vs LSG IPL 2026 में 09 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
KKR vs LSG के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
KKR vs LSG के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
KKR vs LSG के बीच टॉस किस समय होगा?
KKR vs LSG के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
KKR vs LSG का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
KKR vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
KKR vs LSG मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
KKR vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
KKR vs LSG स्क्वाड
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा
LSG: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा