होली पर RCB फैंस को बड़ा तोहफा, अपने होम ग्राउंड में खेलती नजर आएगी डिफेंडिंग चैंपियन
आरसीबी प्रबंधन ने अपने बयान में बताया कि कई महीनों की तैयारी और प्रशासन के साथ समन्वय के बाद यह फैसला लिया गया है. क्लब ने कर्नाटक सरकार, कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया है.
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे सफल लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इसी महीने के आखिर में शुरू हो जाएगी. इससे पहले होली पर डिफेंडिंग चैंपियन RCB के समर्थकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. टीम प्रबंधन ने मंगलवार को इस सीजन के लिए अपने घरेलू मैचों के स्थान की औपचारिक घोषणा कर दी.
लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि इस बार टीम अपने मैच कहां खेलेगी, लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी अपने सात घरेलू मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. वहीं, बाकी दो मुकाबले रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे.
भगदड़ में 11 लोगों की मौत
पिछले सीजन में खिताब जीतने के बाद जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना ने सभी को झकझोर दिया था. उस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके बाद से इस मैदान पर कोई भी घरेलू मैच आयोजित नहीं किया गया था. इस घटना के चलते यह आशंका जताई जा रही थी कि सुरक्षा कारणों से इस बार टीम को अपने पारंपरिक घरेलू मैदान से दूर रहना पड़ सकता है. लेकिन अब प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं.
कर्नाटक सरकार का विशेष आभार
आरसीबी प्रबंधन ने अपने बयान में बताया कि कई महीनों की तैयारी और प्रशासन के साथ समन्वय के बाद यह फैसला लिया गया है. क्लब ने कर्नाटक सरकार, कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया है. इस बार छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास मौका है. रायपुर में दो मुकाबलों की मेजबानी मिलने से वहां के दर्शकों को डिफेंडिंग चैंपियन को अपने शहर में देखने का अवसर मिलेगा.
IPL शेड्यूल को लेकर अपडेट
आईपीएल 2026 के कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने अब IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से करने का फैसला किया है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 मई को आयोजित होगा.
और पढ़ें
- T20 World Cup: टीम इंडिया पर भी चंद्र ग्रहण का साया! इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले किया ये उपाय
- T20 World Cup: होली पर कहां देखे साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना
- खेल के मैदान तक पहुंची ईरान के साथ US-इजरायल की जंग, ईरानी टीम ने नहीं गाया राष्ट्रगान, विरोध के तौर पर मौन प्रोटेस्ट