GT vs RR, live streaming:अपनी पहली जीत की तलाश में अहमदाबाद में उतरेगी GT, जानिए कब-कहां होगा मैच का लाइव स्ट्रीम
आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का नवां मुकाबला खेला जाना है. गुजरात अपने होम ग्राउंड पर आरआर के खिलाफ उतरेगी. जिसमें टीम इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में रहेगी.
अहमदाबाद: क्रिकेट फैंस के लिए शनिवार का दिन बहुत खास होने वाला है क्योंकि इस दिन फैंस को IPL में डबल धमाल देखने को मिलेगा. इस दिन फैंस दोपहर में DC vs MI के मुकाबले का लुत्फ उठाएंगे तो वहीं दूसरी ओर शाम को फैंस GT vs RR के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 के अपने मुकाबले में रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी.
गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान की निराशाजनक शुरुआत की, पंजाब किंग्स के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा, और वे इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए उत्सुक होंगे. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई मैदान में उतरेगी.
GT vs RR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
GT vs RR के बीच खेला जाने वाला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
GT vs RR के बीच मैच कब खेला जाएगा?
GT vs RR IPL 2026 में 04 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
GT vs RR के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
GT vs RR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
GT vs RR के बीच टॉस किस समय होगा?
GT vs RR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
GT vs RR का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
GT vs RR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
GT vs RR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
GT vs RR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
GT vs RR स्क्वाड
GT टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु
RR टीम: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, शुभम दुबे, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला
और पढ़ें
- DC vs MI, Live Streaming: 3:30 से होगी दिल्ली-मुंबई में भिड़ंत, किसकी जीत का सिलसिला चलेगा? जानिए कहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग
- CSK vs PBKS: जीत के बाद भी BCCI ने थमा दिया 24 लाख का जुर्माना! अय्यर की कैप्टेंसी पर फिर लगी PBKS को फटकार
- श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़कर बिखेरा जलवा, PBKS ने CSK को 5 विकेट से हराया