Qualifier 2 में फाइनल की जंग! करो या मरो मुकाबले में आमने-सामने होंगी GT vs RR, जानिए पिच किसका देगी साथ

 29 मई, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 2 मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर में खेला जाएगा.

ANI
Meenu Singh

चंडीगढ़: 29 मई, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 2 मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर में खेला जाएगा. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इस मैच में जीतने वाली टीम IPL 2026 के फाइनल में प्रवेश करेगी और दूसरी टीम का फाइनल में प्रवेश करने का सपना यहीं चकना चूर हो जाएगा.

इस मैच में तय होगा कि कौन सी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा फाइनल खेलेगी. अब ऐसे में चंडीगढ़ में होने वाले मुकाबले में पिच अहम भूमिका निभाएगी.  

GT vs RR हेड टू हेड

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IPL इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 9 मैच खेले गए  हैं जिनमें गुजराज ने 6 मैच में बाजी मारी है तो वहीं आरआर ने महज 3 मैच में सफलता प्राप्त की है.

भले ही आंकड़ों के आधार पर गुजरात टाइटंस आरआर के सामने मजबूत दिखाई दे रही है लेकिन आरआर के पास इस सीजन वैभव सूर्यवंशी नाम का योद्धा है जोकि अकेले के दम पर अपनी टीम को मैच जीता सकता है.

पिच रिपोर्ट

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आमतौर पर एक संतुलित पिच माना जाता है, जिसमें लगातार उछाल और गति होती है. लेकिन पिछले मैच में इस मैदान पर  करीब 400 से ज्यादा रन बने.  जिसके बाद इस पिच को बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग बताया जा रहा है.

SRH vs RR की संभावित प्लेइंग इलेवन

RR की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग  (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर : रविंद्र जडेजा

GT की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर : प्रसिद्ध कृष्णा