IPL 2026: आज अहमदाबाद में उतरेगी GT vs RR, जानें पिच पर कौन मारेंगे बाजी गेंदबाज या बल्लेबाज
आज शाम को लीग का नौंवा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जीटी के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब दिन प्रतिदिन और रोचक होता जा रहा है. आज लीग का पहला डबल हेडर यानी की डबल धमाल होने वाला है. शाम को लीग का नौंवा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जीटी के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. फैंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है क्योंकि इस मैच में आरआर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं जीटी अपनी पहली जीत की तलाश में रहेगी.
बता दें आरआर ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की, जबकि जीटी को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के हाथों तीन विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.
GT vs RR हेड टू हेड आंकड़े
अब अगर आंकड़ो की बात करें तो जीटी और आरआर एक-दूसरे के खिलाफ IPL के आठ मैच खेल चुके हैं. जिनमें से 6 मैच में जीटी ने जीत दर्ज की है और महज 2 मैच में आरआर को सफलता मिली है. इन आंकड़ों में साफ तौर पर जीटी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है.
कुछ ऐसा रहेगा पिच का मिजाज
यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. पिच पर मिलने वाले उछाल को देखते हुए फैंस उच्च स्कोर के मुकाबला की उम्मीद कर रहे है. हालांकि मैच रात का है इसलिए ओस एक अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो सकता है.
GT vs RR मौसम का पूर्वानुमान
अब सवाल यह है कि क्या इस मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है तो इसका जवाब है नहीं. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शनिवार की शाम अहमदाबाद में बारिश के आसार नहीं है. हालांकि एक दिन पहले तक यहां पर बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया था. लेकिन अनुमानन 4 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा.
GT vs RR की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर: डोनोवन फरेरा