IPL 2026 Final: विराट कोहली से लेकर कगिसो रबाडा तक, अहमदाबाद में ट्रॉफी के लिए इन स्टार खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर
IPL 2026 में GT और RCB एक-दूसरे के खिलाफ तीन मैच चुकी हैं, जिनमें से RCB ने दो जीते हैं, वहीं GT के हाथ एक जीत लगी. हालांकि, RCB की एकमात्र हार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई थी, जहां पर फाइनल मुकाबला खेला जाना है.
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर से एक फाइनल मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में अहमदाबाद के मैदान पर गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों ने फाइनल मुकाबले के लिए अपनी कमर कस ली है. फैंस की निगाहें शाम 07:30 बजे से होने वाले इस मैच पर होगी. ये दोनों टीमें टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमें रही हैं.
बता दें IPL 2026 में GT और RCB एक-दूसरे के खिलाफ तीन मैच चुकी हैं, जिनमें से RCB ने दो जीते हैं, वहीं GT के हाथ एक जीत लगी. हालांकि, RCB की एकमात्र हार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई थी, जहां पर फाइनल मुकाबला खेला जाना है. अपने घरेलू मैदान पर टाइटंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है. यहां पर कागीसो रबाडा, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान की गेंदबाजी आक्रमण कहर बरपाती है.
हालांकि पिछले सीजन आरसीबी ने इसी मैदान पर पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी. तो ऐसे में इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत काफी रोचक होने वाली है. ऐसे में कुछ खास बैटल्स पर फैंस की खासा नजर रहेगी.
विराट कोहली vs कगिसो रबाडा
इस सूची में सबसे पहला नाम आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और जीटी के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा का है. दोनों खिलाड़ी जब भी आमने-सामने होते हैं, तो मुकाबला जबरदस्त होता है. लीग स्टेज में विराट कोहली ने कगिसो रबाडा को लगातार पांच चौके जड़े थे.
हालांकि, उस मौके पर जीटी के तेज गेंदबाज ने शॉर्ट गेंद फेंककर उन्हें आउट कर दिया था और बाजी मार ली थी. हालांकि बता दें कगिसो रबाडा ने विराट कोहली को पांच बार आउट किया है. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ी के बीच की बैटल देखना दिलचस्प होगा.
शुभमन गिल vs भुवनेश्वर कुमार
कोहली और रबाडा के बाद सबसे ज्यादा किसी बैटल पर नजर होगी वह हैं शुभमन गिल और भुवनेश्वर कुमार. भुवी इस सीजन छाए हुए हैं, उन्होंने इस सीजन बल्लेबाजों को अपने स्विंग के जाल में खूब फंसाया है. हालांकि जीटी के कप्तान इस सीजन आक्रामक फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं उन्होंने क्वालीफायर 2 में आरआर के खिलाफ 104 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया.
हालांकि भुवी के खिलाफ गिल की रफ्तार धीमी हो जाती है. भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ शुभमन का स्ट्राइक रेट सौ के आस-पास है. भुवी के खिलाफ जीटी के कप्तान उतने रन नहीं बनाए हैं साथ ही स्विंग किंग ने गिल को काफी बार आउट किया है. न केवल गिल बल्कि भुवनेश्वर ने जोश बटलर को भी काफी बार आउट किया है. तो ऐसे में ये फैंस के लिए ये बैटल काफी अहम होने वाली है.
और पढ़ें
- PSG की जीत का जश्न पड़ा भारी, पेरिस की सड़कों पर भड़की हिंसा; हिरासत में 70 से ज्यादा लोग
- क्या बारिश बनेगी विलेन? RCB vs GT फाइनल में अगर मैच रुका तो सीधे ये टीम बनेगी चैंपियन, जानें रिजर्व डे का पूरा सिनेरियो
- IPL 2026 Final: अहमदाबाद में आज RCB vs GT में महायुद्ध, जानें हेड टू हेड; पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज