IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: चंडीगढ़ में मंडरा रहा बारिश का साया, अगर रद्द हुआ मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा; जानें नियम
बुधवार 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन मैच से पहले फैंस को बारिश की चिंता सता रही है. अगर मुकाबले में बारिश ने दस्तख दी तो कौन सी टीम लीग में आगे जाएगी?
IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है, जहां एक हार किसी भी टीम का सपना तोड़ सकती है. बुधवार 27 मई को मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 07:30 बजे होने वाला एलिमिनेटर मुकाबला इसी दबाव और रोमांच से भरा होगा. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचकर फाइनल का टिकट पाने की कोशिश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
दोनों टीमें इस पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करके यहां तक पहुंची हैं, लेकिन अब प्लेऑफ में हर छोटी गलती भारी पड़ सकती है. लेकिन मैच से पहले मौसम को लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि न्यू चंडीगढ़ में अचानक बारिश होने की संभावना हमेशा बनी रहती है. तो ऐसे में सवाल यह है कि अगर चंडीगढ़ में बारिश होती है तो मैच किसके पक्ष में जाएगा.
बारिश बनी बड़ी चिंता
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि पूरे मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना कम बताई जा रही है. इसके बावजूद फैंस और दोनों टीमों की नजर मौसम पर टिकी रहेगी, क्योंकि बारिश इस मुकाबले का नतीजा पूरी तरह बदल सकती है. इस हाईवोल्टेज मुकाबला मुकाबले में बारिश विलेन बन सकती है.
मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फायदा?
IPL के नियमों के मुताबिक एलिमिनेटर मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता या एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती, तो लीग स्टेज की स्थिति और अंक तालिका के आधार पर टीम को आगे भेजा जाएगा.
यहां SRH को बड़ा फायदा मिलेगा. हैदराबाद ने लीग स्टेज में राजस्थान से ज्यादा अंक हासिल किए हैं और 18 अंक के साथ तालिका में तीसरे पायदान पर है, जबकि RR 16 अंकों के साथ चौथे नंबर पर स्थित है. ऐसे में अगर मैच रद्द होता है तो हैदराबाद सीधे तौर पर क्वालीफायर-2 में पहुंच जाएगी.
दोनों टीमों पर रहेगा दबाव
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा. टीम चाहेगी कि मैच हर हाल में पूरा हो ताकि मैदान पर अपनी किस्मत खुद तय कर सके. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद भी जीत के साथ अगले दौर में पहुंचना चाहेगी, ताकि किसी विवाद या मौसम पर निर्भर रहने की नौबत न आए.
और पढ़ें
- Happy Birthday Ravi Shastri: खिलाड़ी से लेकर सफल कोच और कमेंटेटर बनने तक का सफर... तोड़ा था 'गाबा' का घमंड
- RCB vs GT Qualifier 1: गुजरात को रौंदकर IPL के फाइनल में पहुंची आरसीबी, पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरे साल खेलेगी खिताबी मुकाबला
- RCB vs GT Qualifier 1: 'प्लेऑफ किंग' रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, 9 छक्के जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये करने वाले दुनिया के पहले कप्तान