DC vs CSK, Live Streaming: दिल्ली में डीसी-सीएसके के बीच प्लेऑफ की जंग! मैच से पहले जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
2026 आज आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम के 07:30 बजे खेला जाएगा. इस मैच की मेजबानी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम करेगा.
नई दिल्ली: IPL 2026 आज आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम के 07:30 बजे खेला जाएगा. इस मैच की मेजबानी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम करेगा. जिसमें इस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन औसतन ही रहा है. दिल्ली और चेन्नई दोनों के लिए ही ये सीजन बेहद औसतन रहा है. दोनों टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 9-9 मैच खेले हैं जिनमें से दोनों ही टीमों को 4-4 मैच में सफलता मिली है. इन 8 पॉइंट्स के साथ ही सीएसके अंक तालिका में छठवें पायदान पर है तो वहीं दिल्ली उसके ठीक नीचे सातवें पायदान पर है.
दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों टीमों की निगाहें यहां से प्लेऑफ पर टिकी हैं. अगर दोनों टीमें को प्लेऑफ की रहे में बने रहना है तो उन्हें अब यहां से जीत का सिलसिला शुरु करना होगा. दिल्ली और चेन्नई दोनों ही टीमें अपना आखिरी मैच जीतकर आ रही हैं तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है.
DC vs CSK के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
DC vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच मंगलवार को दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Also Read
DC vs CSK के बीच मैच कब खेला जाएगा?
DC vs CSK IPL 2026 में 05 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
DC vs CSK के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
DC vs CSK के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
DC vs CSK के बीच टॉस किस समय होगा?
DC vs CSK के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
DC vs CSK का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
DC vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
DC vs CSK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
DC vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
DC vs CSK स्क्वाड
DC: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, काइल जैमिसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, डेविड मिलर, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी डार, रेहान अहमद, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी
CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस,शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसेन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खा, गुरजापनीत सिंह, जाकारी फॉल्क्स