West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

DC vs CSK, pitch report: चेन्नई से बदला लेने उतरेगी डीसी, जानें कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का मिजाज और पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 07:30 बजे भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगी. इस मैच में दोनों टीमें अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने का प्रयास करेंगी.

Pinterest
Meenu Singh

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 07:30 बजे भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगी. इस मैच में दोनों टीमें अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने का प्रयास करेंगी. अब तक दोनों टीमों ने 9 मैचों में से 4 मैच जीते हैं और 5 हारे हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स डीसी से एक स्थान ऊपर है. 

डीसी ने पिछले मैच में मजबूत दिख रही राजस्थान रॉयल्स को हराकर मुकाबले के 7 विकेट से अपने नाम किया था. वहीं सीएसके ने भी अपने चिर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया था. तो ऐसे में ये मैच और रोमांचक हो जाएगा क्योंकि दोनों में से जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी वो प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाएगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि दिल्ली की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों का साथ देगी-

DC vs CSK हेड टू हेड 

दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाली भिड़ंत में हमेशा से चेन्नई का दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें सीएसके ने 20 मैच में बाजी मारी है तो वहीं दिल्ली को केवल 12 मैच में ही सफलता मिली है. बता दें इस सीजन दोनों टीमें पहले भी एक बार भिड़ चुकी हैं जिनमें ऋतुराज गायकवाड़ के लड़कों ने डिसी को 23 रनों से मात दी थी. 

पिच रिपोर्ट

अब अरुण जेटली स्टेडियम के पिच की बात की जाए तो इस पिच से बल्लेबाजी के अनुकूल होने की उम्मीद जताई जा रही है. छोटी पिच होने के कारण यहां बड़े स्कोर बनना आम बात है. गेंदबाजी की बात करें तो हाल के मैचों में स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाज अधिक प्रभावी रहे हैं. बता दें इस पिच पर पिछले पांच मैचों में तेज गेंदबाजों ने 31 विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं स्पिनरों को 17 विकेट लेने में सफलता मिली हैं.

क्या बारिश डालेगी DC vs CSK मैच में खलल

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मौसम में बेहद उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले 2 दिनों में दिल्ली में धूप-बारिश-आंधी-तूफान इन सबका कहर रहा है. मौजूदा समय में बारिश के कारण दिल्ली का मौसम ठंडा है. अब फैंस को यही डर सता रहा है कि कहीं दिल्ली-चेन्नई के मैच में बारिश कोई अड़चन न डाले. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मैच के समय बारिश की संभावना न के बराबर है. जिस कारण फैंस पूरा मैच देख पाएंगे. तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. 

DC vs CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन

DC की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, टी नटराजन

CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, नूर अहमद, मैट हेनरी, मुकेश चौधरी