IPL 2026

IPL 2026, CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ वापस करेगी चेन्नई! जानें चेपॉक की पिच मौसम और संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL 2026 के अपने आखिरी घरेलू मैच के लिए चेपॉक में वापसी कर रही है, जहां उसका सामना प्लेऑफ की प्रबल दावेदार सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है.

Pinterest
Meenu Singh

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL 2026 के अपने आखिरी घरेलू मैच के लिए चेपॉक में वापसी कर रही है, जहां उसका सामना प्लेऑफ की प्रबल दावेदार सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है. ये मैच में दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. एक ओर जहां SRH ये मैच जीतकर अपना प्लेऑफ क्वालिफिकेशन लगभग पक्का कर लेगी तो वहीं दूसरी ओर CSK के इस जीत से दोनों टीमें बराबर अंकों पर आ जाएंगी. जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें काफी बढ़ जाएंगी, और अगर चेन्नई इस मैच में किसी भी कीमत पर हारी तो टीम का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना तय है.

बता दें दोनों टीमें पिछली हार के बाद मैदान में उतर रही हैं और दोनों में कुछ कमियां भी हैं, जिसे दूर कर दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगी. हालांकि देखना यह भी होगा कि चेपॉक की पिच कैसा व्यवहार करेगी और किसका साथ देगी. 

CSK vs SRH हेड टू हेड

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले बता दें कि चेन्नई और हैदराबाद की भिड़ंत में सीएसके का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमें कुल 23 बार आमने-सामने रही हैं. जिसमें से CSK ने 15 मैच में बाजी मारी है तो वहीं SRH को 8 मैच में सफलता मिली है. घरेलू मैदान पर CSK का रिकॉर्ड SRH के खिलाफ काफी मजबूत रहा है, उन्होंने अपने छह मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है. 

पिच रिपोर्ट

अब अगर चेन्नई की पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है.  ऐतिहासिक रूप से चेपॉक स्पिनरों और वेरिएशन का इस्तेमाल करने वाले तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल रही है. पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अच्छी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह धीमी होती जाती है.

वेदर अपडेट

AccuWeather के अनुसार चेन्नई की शाम आज भी उमस भरी रहेगी. आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और ह्यूमिडिटी लगभग 83 प्रतिशत रहेगी.

CSK vs SRH संभावित प्वेइंग इलेवन

CSK संभावित प्वेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन.

इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल/मैकनील हैडली नोरोन्हा

SRH संभावित प्वेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, आर स्मरण, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन.

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल्ल हिंज