IPL 2025: मुश्किल में फंसी प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें, कई खिलाड़ी अपने देश लौटे वापस, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025: आईपीएल के सभी लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और प्लेऑफ के मुकाबले शुरु होने वाले हैं. ऐसे में हम उन खिलाड़ियों पर नजर डालने वाले हैं, जो नॉकआउट मुकाबलों में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. इसमें कई बड़े नाम भी शामिल है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों, मुंबई इंडियंस (MI), पंजाब किंग्स (PBKS), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. कई प्रमुख खिलाड़ी अपने देश की राष्ट्रीय टीमों के लिए खेलने के चलते प्लेऑफ से बाहर हो गए हैं. इससे इन टीमों को बड़ा झटका लगा है और कुछ टीमों ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों को शामिल किया है, जबकि कुछ ने इसकी जरूरत नहीं समझी. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट और हालात.

IPL 2025 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने जगह बनाई है. लेकिन प्लेऑफ शुरू होने से पहले ही इन टीमों को अपने कुछ अहम खिलाड़ियों की कमी खल रही है. 

मुंबई इंडियंस को सबसे बड़ा झटका

मुंबई इंडियंस को तीन बड़े खिलाड़ियों की कमी झेलनी पड़ रही है. विल जैक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल हो गए हैं, जबकि कॉर्बिन बॉश और रायन रिकेल्टन साउथ अफ्रीका की WTC फाइनल टीम का हिस्सा हैं. MI ने इनकी जगह श्रीलंका के चरिथ असलंका, इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन और जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया है.


RCB और गुजरात टाइटंस ने भी किए बदलाव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की कमी खलेगी, जिनकी जगह जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को लिया गया है. इसके अलावा, इंग्लैंड के जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के टिम सेफर्ट को शामिल किया गया है, क्योंकि बेथेल भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं.

गुजरात टाइटंस ने इंग्लैंड के जोस बटलर की जगह श्रीलंका के कुसल मेंडिस को टीम में लिया है. हालांकि, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं चुना गया, क्योंकि टीम में पहले से ही जेराल्ड कोएट्जी और अरशद खान मौजूद हैं.

अनुपस्थित खिलाड़ियों और उनके रिप्लेसमेंट की पूरी लिस्ट

मुंबई इंडियंस

  • विल जैक्स (इंग्लैंड) - चरिथ असलंका
  • कॉर्बिन बॉश (साउथ अफ्रीका) - रिचर्ड ग्लीसन
  • रायन रिकेल्टन (साउथ अफ्रीका) - जॉनी बेयरस्टो  

पंजाब किंग्स

  • मार्को जानसन (साउथ अफ्रीका) - कोई रिप्लेसमेंट नहीं  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

  • लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका) - ब्लेसिंग मुजरबानी
  • जैकब बेथेल (इंग्लैंड) - टिम सेफर्ट  

गुजरात टाइटंस

  • कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) - कोई रिप्लेसमेंट नहीं
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - कुसल मेंडिस.