IPL 2024: 'वहां जाकर मेरा प्रदर्शन खराब हो गया था', वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम पर किया कटाक्ष
IPL 2024: वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा जब वो इस टीम में गे थे तो उनका स्ट्राइक रेट गिर गया था.
IPL 2024: इन दिनों आईपीएल 2024 चल रहा है. 2008 में शुरू हुई इस लीग का यह 17वें सीजन है. पिछले 16 साल में सिर्फ 3 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने कभी खिताब नहीं जीता. इनमें दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स शामिल है. पंजाब किंग्स आखिर क्यों आज तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई, इस बारे में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने उन दिनों को याद दिया, जब वो इस टीम के लिए आईपीएल में खेला करते थे.
वीरेंद्र सहवाग ने दावा किया कि जब वो पंजाब किंग्स के लिए साल 2014-2015 में खेले तो उनकी फॉर्म में अविश्वसनीय गिरावट देखने को मिली थी. स्ट्राइक रेट तेजी से कम हुआ था. उस दौर को याद करते हुए सहवाग ने बताया " जब मैं पंजाब में गया तब मेरा स्ट्राइक रेट गिर गया. वो कहते हैं ना के जैसी संगति वैसा व्यवहार करते हो, तो वहां की संगति वैसी ही थी. जीतते नहीं, खेल ते अच्छा नहीं, तो मेरा गेम और थोड़ा खराब हो गया.
Also Read
सहवाग ने पंजाब किंग्स फ्रैंचाइज़ी पर यह कटाक्ष मजाकिया अंदाज में किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सहवाग का यह बयान उस वक्त आया जब आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 4 विकेटस से जीत दर्ज की. एक वक्त इस मैच में पंजाब किंग्स आसानी से जीत रही थी, लेकिन आखिर में दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर ने तूफानी बैटिंग से मैच का रुख पलटा और टीम को जीत दिलाई.
सहवाग ने 2014 में रन बरसाए, 2015 में प्रदर्शन खराब हुआ
वीरेंद्र सहवाग ने 2014 में पंजाब के लिए खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने 17 मैचों में 455 रन बनाए थे. इसके बाद 2015 में उन्होंने केवल 8 मैच खेले थे, जिनमें उनके बल्ले से केवल 99 रन निकले और उनका स्ट्राइक रेट अविश्वसनीय तरीके से गिर कर 117.85 पर आ गया था. इस वाक्ये को सहवाग ने याद किया है.
पिछले 9 सीजन से खराब प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स साल 2014 के बाद से कभी भी प्लेऑफ में नहीं पुहंच पाई है. 2014 में उसे फाइनल में केकेआर ने हराया था. इसके बाद 9 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा. आईपीएल 2024 के पहले मैच में पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया है, लेकिन दूसरे मैच में उसे आरसीबी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी.