IPL Auction 2024: Mitchell Starc ने 24.75 करोड़ में बिककर तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड, इस टीम ने खरीदा

IPL Auction 2024: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 रुपए में खरीदा है.

Bhoopendra Rai

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर 2024 का मिनी ऑक्शन ऐतिहासिक साबित हुआ है. नीलामी में इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. सबसे महंगे मिचेल स्टार्क रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने  24.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. मिचेल स्टार्क पर इतनी बड़ी बोली लगने से फैंस भी हैरान हैं. स्टार्क के पीछे गुजरात टाइटंस भी पीछे पड़ी थी, लेकिन आखिर में केकेआर ने बाजी मारी.

इससे पहले पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. वह इस लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं.

सैम कुर्रन का रिकॉर्ड भी टूटा

इस सीजन से पहले तक सबसे महंगा बिकने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के सैम कुरेन के नाम था, जिन्हें 2023 में पंजाब किंग्सा ने 18.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. अब ये रिकॉर्ड स्टार्क के नाम हो गया है. 

2015 के बाद कर रहे वापसी

स्टार्क 2015 के बाद से आईपीएल का हिस्सा नही रहे हैं. वह आरसीबी के लिए इस लीग में खेल चुके हैं. 33 साल के स्टार्क ने हाल में खत्म हुए वर्ल्ड कप 2023 में  शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था और 16 शिकार किए थे. 

                          आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल जलवा दिखा चुके हैं स्टार्क

मिचेल स्टार्क के पास रफ्तार है. वह गेंद को स्विंग कराना भी बेहद अच्छे से जानते हैं.  मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड आईपीएल में दमदार भी रहा है. उन्होंने साल 2015 में 13 मैचों में 20 विकेट निकाले थे.

मिचेल स्टार्क का टी20 करियर

मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टी20 मैचों में 73 शिका रिके हैं. वह पहली गेंद से विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं.