IPL 2024: GT को घर में बेदम करेंगे SRH के सिक्स हिटर? जानें पिच से किसे मिलेगी मदद
IPL 2024: आईपीएल 2024 में 31 मार्च को 2 मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है.
IPL 2024: आईपीएल 2024 में आज 12वां मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसमें गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला GT को अपने घर यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. इन दोनों ही टीमों ने अभी तक 2-2 मैच खेले हैं, इस दौरान एक-एक मैच जीता. आज दोनों टीमें सीजन में अपना तीसरा मैच खेलने उतरेंगी. हैदराबाद की टीम मुंबई को हराकर आ रही है तो वहीं गुजरात ने भी मुंबई को 6 रनों से शिकस्त दी थी.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी है
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बैटर्स का दबदबा देखने को मिलता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा. हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा बाउंस मिलता है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईपीएल के अब तक 28 मैच हुए हैं. 14 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि इतने ही मैच टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. यहां एक पारी का औसतन स्कोर 17-180 के बीच होता है.
Also Read
घर में जीटी का रिकार्ड कैसा है
गुजरात टाइटंस का घर में बढ़िया रिकार्ड है, उसने 11 मुकाबलों में से 7 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 में उसे हार मिली है. GT और SRH के बीच इस लीग में अब तक 3 मैच हुए हैं, 2 में गुजरात जीती जबकि 1 में हैदराबाद को जीत मिली है. इस मुकाबले में हैदराबाद टीम के सिक्स हिटर हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जलवा दिखा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, मोहित शर्मा और स्पेंसर जॉनसन.
सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे