MS Dhoni के जिस 110 मीटर वाले सिक्स पर फैंस लुटा रहे प्यार, उसी की वजह से हारी CSK, दिनेश कार्तिक ने खोला राज
IPL 2024, MS Dhoni longest six: आरसीबी के स्टार फिनिशर दिनेश कार्तिक ने बताया कि आखिर कैसे महेंद्र सिंह धोनी के 110 मीटर के छक्के के बाद RCB को जीत में मदद मिली.
IPL 2024, MS Dhoni longest six: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 68 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हार मिली. दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' वाले इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारी और प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री कर ली. आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे. एमएस धोनी ने पहली गेंद पर 110 मीटर का छक्का भी लगाया. यहां से भी को लगा कि चेन्नई यह मैच जीतेगी, क्योंकि आखिरी की 5 गेंदों पर 11 रन चाहिए थे, लेकिन यश दयाल ने कमाल की गेंदबाजी की और पूरे ओवर में महज 7 रन दिए और टीम को जीत दिला दी.
मैच के बाद आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी के 110 मीटर लंबे छक्के को चेन्नई की हार का कारण बताया. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि आखिर कैसे इस छक्के के बाद उनकी टीम को जीत में मदद मिली.
मैच का लेखा जोखा जानिए
दरअसल, इस मैच में आरसीबी ने 219 रनों का टारगेट रखा था, लेकिन समीकरण के हिसाब से चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ 201 रनों तक पहुंचना था. ऐसे में जब आखिरी ओवर की बारी आई तो 17 रन चाहिए थे. इस ओवर की पहली गेंद पर एमएस धोनी ने लंबा छक्का लगाया, जो 110 मीटर दूर जाकर गिरा. यह इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था. यहां से 5 गेंद पर 11 रन चाहिए थे.
Also Read
फैंस लुटा रहे प्यार
भले ही चेन्नई सुपर किंग्स यह मैच हार गई हो, लेकिन फैंस एमएस धोनी के 110 मीटर वाले सिक्स पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'ये सिक्स हमेशा मेरे दिल में रहेगा'. वहीं एक प्रियंका नाम की यूजर ने लिखा 'यह उनके करियर का आखिरी छक्का था, मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी.'