IPL 2024: वो दिग्गज जिसने टी20 में ठोके 9687 रन, नाम से ही खौफ खाते हैं गेंदबाज, सैलरी है सबसे कम
IPL 2024: आईपीएल 2024 में सबसे सस्ते कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं. सबसे ज्यादा सैलरी पैट कमिंस को मिल रही है.
IPL 2024: आईपीएल 2024 का मंच तैयार है. 22 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच पहले मैच के साथ 17वें सीजन का आगाज होगा. इस सीजन के लिए दिसंबर में हुए ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों की पर पैसों की बारिश हुई थी. सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क रहे थे, जिन्हें केकेआर ने 24.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था, जबकि दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे पैट कमिंस. ऑस्ट्रेलिया टीम के इस कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. कमिंस इस सीजन सबसे महंगे कप्तान हैं, लेकिन क्या आप सबसे सस्ते कप्तान के बारे में जानते हैं?
इस सीजन सभी दस टीमों के कप्तान तय हो चुके हैं. इस लिस्ट में एमएस धोनी से लेकर फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. हम आपके लिए इस सीजन के सबसे सस्ते कप्तान के बारे में बता रहे हैं, जो टी20 फॉर्मेट का दिग्गज है. दुनिया भर के टी20 लीग में खेलता है. ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि फाफ डु प्लेसिस हैं. साउथ अफ्रीका से आने वाला यह दिग्गज आरसीबी का कप्तान है. पिछले सीजन में उन्होंने इस टीम की कमान संभाली थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगा कि फाफ की सैलरी दूसरी टीमों के सभी कप्तानों से सबसे कम है.
नीचे देखिए सभी टीमों के कप्तान और उनकी सैलरी
1. पैट कमिंस (SRH) - 20.5 करोड़
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को SRH ने कप्तान बनाया है. उनकी सैलरी 20.5 करोड़ है. उन्होंने वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था. IPL में कमिंस 42 मैचों में 45 विकेट चटकाए चुके हैं.
2. केएल राहुल (LSG) - 17 करोड़
दूससे सबसे महंगे कप्तान केएल राहुल हैं. उन्हें LSG 17 करोड़ रुपये की सैलरी देती है. आईपीएल के 118 मैचों में उन्होंने 46.78 के शानदार औसत से 4,163 रन बनाए हैं.
3.ऋषभ पंत (DC) - 16 करोड़
बाएं हाथ के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं. एक सीजन के लिए फ्रेंचाइजी उन्हें 16 करोड़ रुपए देती है. पंत ने IPL में 98 मैचों में 2,838 रन बनाए हैं.
4. हार्दिक पांड्या (MI) - 15 करोड़
हार्दिक पांड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे. उन्होंने 15 करोड़ सैलरी मिलेगी. इससे पहले गुजरात की टीम में भी पांड्या को 15 करोड़ रुपये मिलते थे. IPL के 123 मैचों में वो 2,309 रन बनाने के साथ 53 शिकार कर चुके हैं.
5. संजू सैमसन (RR) - 14 करोड़
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं. हर सीजन के लिए उन्हें टीम 14 करोड़ रुपए सैलरी देती है. संजू ने IPL के 152 मैचों में 3,888 रन बनाए हैं.
6. श्रेयस अय्यर (KKR) - 12.25 करोड़
श्रेयस अय्यर इस सीजन केकेआर की कप्तानी करेंगे. पिछला सीजन उन्होंने चोट के चलते मिस किया था. केकेकआर उन्हें 12.25 करोड़ की सैलरी देती है. आईपीएल के 101 मैचों में उनके नाम 2,776 रन हैं.
7. एमएस धोनी (CSK) - 12 करोड़
एमएस धोनी को 2018 से 2022 तक CSK 15 करोड़ रुपये की सैलरी दे रही थी, लेकिन 2023 के बाद उन्हें 12 करोड़ रुपये की तंख्वाह मिलती है. इस सीजन भी उन्हें 12 करोड़ रुपए मिलेंगे. इस लीग में एमएस 250 मैचों में 5,082 रन बना चुके हैं.
8. शिखर धवन (PBKS) - 8.25 करोड़
बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन को पंजाब किंग्स 8.25 करोड़ की सैलरी देती है. इस लीग में उन्होंने 217 मैचों में 6,617 रन बनाए हैं. इस सीजन भी वो पंजाब टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
9. शुभमन गिल (GT) - 8 करोड़
शुभमन गिल पहली दफा गुजरात टाइटंस की कप्तानी करेंगे. फ्रेंचाइजी उन्हें 8 करोड़ की सैलरी देती है. 2021 तक KKR में उन्हें 1.8 करोड़ रुपये मिलते थे. पिछले 2 सीजन से वो जीटी के लिए खेल रहे हैं. इस लीग में गिल ने 91 मैचों में 2,790 रन बनाए हैं.
10. फाफ डु प्लेसिस (RCB) - 7 करोड़
फाफ डु प्लेसिस आईपीएल 2024 के सबसे सस्ते कप्तान हैं. वो इस सीजन आरसीबी की कमान संभाल रहे हैं. उन्होंने अभी तक अपने IPL करियर में 130 मैच खेलकर 4,133 रन बनाए हैं. ओवरआल टी20 में इस दिग्गज के नाम 358 मैचों में 9687 रन बनाए हैं. वो इस फॉर्मेट में 5 शतक जमा चुके हैं. टी20 क्रिकेट के विस्फोटक बैटर्स में फाफ भी शुमार हैं. जब वो अपने रंग में होते हैं तो उनके नाम से कई गेंदबाज खौफ खाते हैं, क्योंकि जब भी फाफ का बल्ला चलता है तो उन्हें रोकना आसान नहीं होता.