West Bengal Assembly Election 2026

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

BCCI ने महिला T20 विश्व कप 2026 के लिए टीम की घोषणा कर दी है. टीम में अमनजोत कौर और काशवी गौतम को जगह नहीं मिली.

X
Ashutosh Rai

BCCI ने Women's T20 World Cup 2026 के आगामी संस्करण के लिए भारत की टीम की घोषणा दी है. यह टूर्नामेंट 14 जून से शुरू होने वाला है. हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी. वहीं स्मृति मंधाना को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है.

अमनजोत की खलेगी कमी

इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक ऑलराउंडर अमनजोत कौर की गैरमौजूदगी होगी. टीम की सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक अमनजोत की गैरमौजूदगी विमेन इन ब्लू के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है. चोट के कारण यह स्टार ऑलराउंडर T20 वर्ल्ड कप में खेलती नहीं दिखेंगी. वह लगभग तीन से चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगी.

पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. दोनों टीमें 14 जून को आमने-सामने होंगी. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें ग्रुप A का हिस्सा हैं. इस ग्रुप में दुनिया की कुछ बेहतरीन टीमें टूर्नामेंट की शुरुआत में ही आपस में भिड़ेंगी.

वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैच

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन T20I मैच खेलेगी. टीम को उम्मीद होगी कि इस बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले वह अच्छा प्रदर्शन करे. दक्षिण अफ्रीका से T20I सीरीज हारने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम किस तरह वापसी करती है.

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम

शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया (wk), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरानी, ​​स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (c)