T20 World Cup 2026

दूसरी बार दूल्हा बने शिखर धवन, प्राइवेट सेरेमनी में गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी; देखें फोटो

भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने शनिवार को एक प्राइवेट सेरेमनी में सोफी शाइन से शादी कर ली है. यह 40 साल की उम्र में उनकी दूसरी शादी है.

X
Ashutosh Rai

Sports News: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने शनिवार को एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की. यह कपल कुछ सालों से डेटिंग कर रहा था. धवन ने मई 2025 में अपने रिश्ते के बारे में पब्लिक में बताया था. 12 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा करने के बाद दोनों के शादी करने की काफी उम्मीद थी.

दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार देखा गया

धवन और सोफी को पहली बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच के दौरान एक साथ देखा गया था. उन्हें एक मीडिया कॉन्क्लेव में भी देखा गया था, जहाँ भारत के पूर्व ओपनर ने इशारा किया था कि उन्हें एक बार फिर प्यार मिल गया है.

आयरलैंड की रहने वाली हैं सोफी

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं. फैंस को बता दें कि वह शिखर धवन से पांच साल छोटी हैं और आयरलैंड की रहने वाली हैं. दोनों को पहली बार 2024 T20 वर्ल्ड कप के दौरान एक साथ देखा गया था. उस इवेंट के कुछ समय बाद ही शिखर ने सोफी के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था. इस कपल को सोशल मीडिया पर फैंस का बहुत प्यार मिलता है. शिखर को अक्सर सोफी के साथ मजेदार रील्स बनाते हुए देखा जाता है.

Sophie shine Insta

हल्दी सेरेमनी में शिखर और सोफी का रोमांस

शिखर धवन की विदेशी दुल्हन ने हिंदू शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में जान डाल दी. उन्होंने प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे अपने होने वाले पति शिखर के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं.

Shikar with sophie X

सोफी का ट्रेडिशनल लुक

सोफी शाइन हल्दी सेरेमनी में ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रही थी. उन्होंने लाल लहंगा, स्लीवलेस चोली पहनी थी और अपने आउटफिट को पीले दुपट्टे से स्टाइल किया था. उन्होंने अपने लुक को हरे ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया.

Sophie Shine X

सोफी ने हल्दी सेरेमनी को अलग अंदाज में मनाया

एक फोटो में वह अपनी हल्दी सेरेमनी एन्जॉय करती दिख रही हैं. हल्दी की जगह पीले फूलों का इस्तेमाल किया गया था. एक और फोटो सोफी की चूड़ा सेरेमनी की है, जिसमें वह अपना कलीरा भी दिखा रही हैं. एक फोटो में वह सफेद कुर्ता-पायजामा और पीली नेहरू जैकेट पहने शिखर धवन के साथ पोज देती दिख रही हैं.

Shikar Dhawan with Ayesha Mukherjee X

शिखर धवन की पहली पत्नी

40 साल के शिखर धवन दूसरी बार सोफी शाइनी से शादी करने वाले हैं. उन्होंने पहले मेलबर्न की रहने वाली आयशा मुखर्जी से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा है. यह कपल 2021 में अलग हो गया और 2023 में ऑफिशियली तलाक हो गया.