AVC Men's Cup 2026 Semifinal: सेमीफाइनल में इंडोनेशिया ने भारतीय वॉलीबॉल टीम को हराया, अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए बहरीन से होगी टक्कर
AVC मेन्स वॉलीबॉल कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत को इंडोनेशिया के हाथों 2-3 से हार मिली.
India vs Indonesia Volleyball: अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय वॉलीबॉल टीम का सपना टूट गया. AVC मेन्स वॉलीबॉल कप 2026 के सेमीफाइनल में पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में इंडोनेशिया ने भारत को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. सेट स्कोर रहा 25-15, 24-26, 20-25, 25-19, 13-15.
पहले सेट में भारत का दबदबा
मैच की शुरुआत भारत के लिए बेहद शानदार रही. पहले सेट में टीम इंडिया ने 25-15 से जीत दर्ज करते हुए साफ संकेत दे दिया कि वे फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार हैं. घरेलू दर्शकों का जोश और टीम का आत्मविश्वास दोनों चरम पर थे। लेकिन दूसरे सेट में इंडोनेशिया ने खेल का रुख बदल दिया और 26-24 से सेट जीतकर बराबरी कर ली. तीसरे सेट में भी इंडोनेशिया का दबदबा बना रहा और उन्होंने 25-20 से सेट अपने नाम करते हुए मैच में 2-1 की बढ़त बना ली, जिससे भारतीय फैंस की चिंता बढ़ गई.
चौथे सेट में शानदार वापसी
एक समय लग रहा था कि भारत की राह मुश्किल हो गई है, तब टीम ने चौथे सेट में जबरदस्त वापसी की. 25-19 से सेट जीतकर भारत ने मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया और अहमदाबाद के स्टेडियम में फिर से जोश भर गया. पांचवां और निर्णायक सेट दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही. हर अंक पर दिल की धड़कन तेज थी लेकिन इंडोनेशिया ने आखिरी पलों में 15-13 से सेट और मैच दोनों अपने नाम कर लिए.
Also Read
- India vs Indonesia Live, AVC Men's Cup 2026 Semifinal: भारतीय टीम का टूटा दिल, सेमीफाइन में इंडोनेशिया से हारकर हुई बाहर
- France vs Norway: एम्बाप्पे-हालैंड की टक्कर में डेम्बेले ने मारी बाजी, फ्रांस ने नॉर्वे को आसानी से रौंदकर रचा इतिहास
- सेमीफाइनल की जंग हुई रोमांचक! जानिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए क्या है क्वालिफिकेशन का पूरा गणित
ब्रॉन्ज मैच में बहरीन से होगी टक्कर
सेमीफाइनल में हार के बावजूद भारत का यह टूर्नामेंट किसी उपलब्धि से कम नहीं रहा. पूल स्टेज में पांचों मैच जीतने वाली और वर्ल्ड रैंकिंग में 42वें नंबर पर पहुंची भारतीय टीम अब ब्रॉन्ज मेडल मैच में बहरीन से भिड़ेगी. यह मैच टीम के लिए टूर्नामेंट को यादगार बनाने का आखिरी मौका होगा. बता दें कि इस हार के साथ भारतीय टीम 43वें रैंक पर आ गई है.