India vs Indonesia Semifinal Live Score: AVC मेन्स वॉलीबॉल कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंडोनेशिया के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू हो गया है. पूल स्टेज में पांचों मैच जीतकर आई भारतीय टीम ग्रुप A में शीर्ष पर रही. अब वर्ल्ड रैंकिंग में 42वें नंबर पर पहुंच गई है, जो एक दशक में सबसे बेहतर है. वहीं इंडोनेशिया ने भी कड़ी राह तय करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. घरेलू दर्शकों के सामने अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत फाइनल की दहलीज पर कदम रखना चाहेगा. मैच में शुरू से टीम इंडिया का जादू चलता दिखा और सेट-1 जीतकर उन्होेंने दबदबा कायम किया. सेट-2 में इंडोनेशिया ने बराबरी के खेल के बीच सेट जीत लिया. अब तीसरे सेट को भी इंडोनेशिया ने अपने नाम किया. अब भारत को लगातार दो सेट जीतने होंगे. इस मैच का लाइव अपडेट आप 'INDIA DAILY' पर देख सकते हैं.
08:40:07 PM
मैच के चौथे सेट में भारतीय टीम पीछे लग रही थी लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए स्कोेर 9-10 कर दिया है.
08:35:55 PM
मैच के चौथे सेट में भी पिछले सेट के जैसे ही बराबरी का खेल देखने को मिल रहा है. भारतीय टीम हार मानने को तैयार नहीं है. अभी इंडोनेशिया 8-6 से आगे है.
08:32:15 PM
मैच का चौथा सेट शुरू हो चुका है. इंडोनेशिया ने लगातार दो सेट जीतकर 2-1 से बढ़त बना ली है. पहले सेट में जीत के बाद भारत पिछड़ गया है. चौथे और पांचवें सेट में भारत को लगातार जरूरत है.
08:25:52 PM
इंडोनेशिया ने दूसरा सेट आसानी से जीत लिया. एक समय बराबरी का खेल चल रहा था. फिर इंडोनेशिया ने अपना खेल दिखाते हुए 25-20 से सेट अपने नाम कर लिया. अब मैच में वापसी के लिए भारत को लगातार दो सेट जीतने होंगे.
08:18:59 PM
तीसरे सेट में एक बार फिर इंडोनेशिया ने गजब खेल दिखाया है. 19-16 से इंडोनेशिया आगे हैं. भारत को वापसी करनी पड़ेगी.
08:14:56 PM
तीसरे सेट में भी बराबरी का खेल चल रहा है. दोनों टीमें एक के बाद एक सेट पॉइंट लेती दिख रही हैं. 15-15 से मैच बराबरी पर है.
08:08:07 PM
सेट-3 में इंडोनेशिया ने 2 पॉइंट की बढ़त बना ली है. अभी स्कोर 9-7 है.
08:04:33 PM
सेट-3 में भी दोनों टीम बराबरी का खेल दिखा रही हैं. इंडोनेशिया एक बार फिर सेट-2 की फॉर्म में उतरी है. वहीं भारतीय टीम का ये सेट जीतना बेहद जरूरी है. इस समय स्कोर 5-5 है.
08:00:55 PM
इंडोनेशिया दूसरा सेट जीत लिया है. मैच बराबरी का था. कभी भारत आगे, तो कभी इंडोनेशिया. अंत में इंडोनेशिया ने 26-24 से दूसरा सेट अपने नाम कर लिया. अब तीसरे सेट पर सबकी नजरे हैं.
07:55:23 PM
इंडोनेशिया एक पॉइंट से आगे है. मैच का स्कोर अभी 24-23 पर है. भारत के लिए यह सेट जीतना बेहद जरूरी है. इंडोनेशिया सेट पॉइंट पर था. बड़ी मुश्किल से भारत ने मैच बचा लिया.
07:51:42 PM
इंडोनेशिया एक पॉइंट से आगे है. मैच का स्कोर अभी 22-21 पर है. भारत के लिए यह सेट जीतना बेहद जरूरी है.
07:44:16 PM
मैच में पहली भारत इंडोनेशिया ने भारत पर 2 पॉइंट की बढ़त बनाई है. टीम इंडिया ने तुरंत टाइम-आउट ले लिया.
07:41:17 PM
सेट-2 में दोनों टीमें अपना बेस्ट खेल दिखा रही हैं. 13-13 के स्कोर के साथ दोनों ने मैच को रोमांचक बना दिया है. इंडोनेशिया बिना लड़े हार नहीं मानेगी.
07:36:45 PM
दूसरे सेट में दोनों टीमों मानों जंग लड़ रही हैं. सेट-2 में ऐसा माहौल देख हर खेल प्रेमी का दिल गदगद हो रहा होगा. दोनों 10-10 पर हैं. क्या खेल चल रहा है.
07:32:21 PM
दोनों टीम दूसरे सेट में बराबरी पर हैं. अभी स्कोर 6-4 है. इंडोनेशिया ने बेहतरीन शुरूआत की थी लेकिन भारत ने वापसी करते हुए बढ़त बना ली.
07:25:50 PM
भारतीय टीम ने 25-15 से पहला सेट जीत लिया है. मैच में भारतीय टीम का दबदबा शुरू से था और अंत तक बना रहा. इंडोनेशिया की टीम दूसरे सेट में वापसी करने की कोशिश करेगाी.
07:19:51 PM
भारतीय टीम ने अंतर बढ़ा दिया है. ये जीत बहुत आसान लग रही हैं. इंडोनेशिया के आगे एक पहाड़ खड़ा है.
07:15:44 PM
ऐसा लग नहीं रहा की ये 42वें रैंक की टीम हैं. भारतीय टीम 16 पॉइंट्स ले चुकी हैं. टीम का इंडोनेशिया से 6 पॉइंट का अंतर है. 25 पॉइंट्स तक ऐसा अंतर रहने पर सेट-1 भारत का होगा.
07:12:03 PM
भारत की टीम 13 पॉइंट्स से आगे है. सेट को जीतने के लिए 2 पॉइंट् के अंतर की जरूरत होती है.
07:10:24 PM
भारत ने मैच की शुरूआत में 1,2,3,4,5 पॉइंट्स लगातार जीते. इसके बाद इंडोनेशिया ने पहला पॉइंट अपने नाम किया.
07:08:21 PM
इंडोनेशिया के सामने भारत लगातार दबदबा बनाया हुआ है. सेट-1 में भारत के 9 पॉइंट्स हैं. वहीं इंडोनेशिया के 4 पॉइंट्स है.
07:05:12 PM
भारत के मैव में स्टेडियम पूरी तरह भर चुका है. सेमी-फाइनल में ऐसा क्रेज क्रिकेट के बाद पहली बार देखा गया है.
07:02:37 PM
भारत ने लगातार 3 पांइ्ट जीत लिए हैं. इंडोनेशिया बैकफुट पर दिख रही है.
07:01:26 PM
मैच शुरू हो गया है. दोनों टीमों ने वॉलीबॉल कोर्ट पर कदम रख दिया है.
06:59:28 PM
आज से पहले दोनों टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़े हैं. 2023 में ईरान में हुए इस मैच में भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था.
सेट 1: 29-31
सेट 2: 18-25
सेट 3: 12-25
06:48:07 PM
आज AVC मेन्स वॉलीबॉल कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंडोनेशिया की भिड़ंत शुरू होने वाली है. अपना दिल थाम के बैठा रहिए क्योंकि यह मैच भारत के खेल इतिहास में बड़ा गेम-चेंजर हो सकता है.