T20 का बदला लेने ODI में उतरेगी टीम इंडिया, जानें फैंस कब और कहां देख सकते हैं IND vs ENG 1st ODI Live Streaming मैच

T20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नई शुरुआत की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी.

ANI
Meenu Singh

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 14 जुलाई को एडजबेस्टन में खेला जाएगा. टी20 सीरीज में मिली करारी हार को पीछे छोड़कर भारतीय टीम अब 50 ओवर के फॉर्मेट में वापसी की कोशिश करेगी. रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से टीम का मनोबल काफी बढ़ेगा. भारतीय टीम इस मैच में टी20 का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं घरेलू मैदान पर इंग्लैंड भी अपनी शानदार लय को बरकरार रखना चाहेगा.

वनडे में नई शुरुआत का मौका

T20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद भारतीय टीम के सामने खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है. वनडे प्रारूप में अनुभव और संतुलन ज्यादा मायने रखता है. ऐसे में टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आत्मविश्वास के साथ सीरीज की शुरुआत करेंगे. लेकिन उससे पहले देखते हैं कि  फैंस इस मैच लुत्फ कब और कहा उठा सकते हैं.

IND vs ENG 1st ODI मैच कब खेला जाएगा?

IND vs ENG 1st ODI मैच 14 जुलाई, मंगलवार को खेला जाएगा.


IND vs ENG 1st ODI मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs ENG 1st ODI मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs ENG 1st ODI मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs ENG 1st ODI मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 03:30 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले होगा.

IND vs ENG 1st ODI मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

IND vs ENG 1st ODI मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.

IND vs ENG 1st ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

IND vs ENG 1st ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं.

IND vs ENG 1st ODI स्क्वाड

टीम इंडिया:  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.

इंग्लैंड टीम:  हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टोंग.