India Open Badminton 2024: मलेशियाई जोड़ी को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी, जानें कब होगी खिताबी जंग
India Open Badminton 2024: अब 21 जनवरी को होने खिताबी जंग में इस जोड़ी के सामने कैंग मिन हुएक और सियो सेयुंग जेइ की साउथ कोरिया की वर्ल्ड चैंपियन जोड़ी होगा.
India Open Badminton 2024: इंडिया ओपन बैडमिंटन 2024 का फाइनल अब रोचक होने वाला है, क्योंकि 20 जनवरी को खेले गए सेमीफाइनल में एशियाड और कॉमनवेल्थ चैंपियन सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मलेशिया की जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक को सीधे गेम में 21-18, 21-14 से हराया और फाइनल में एंट्री मारी है. सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ, लेकिन आखिरी में भारतीय स्टार जोड़ी ने जीत दर्ज की.
पहले गेम का हाल
सेमीफाइनल मुकबला 45 मिनट तक चला. जिसमें सात्विक और चिराग की जोड़ी ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत रखी थी, लेकिन मेलिशा की जोड़ी ओरन चिया और सोह वूई ने भी कड़ी टक्कर दी. भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में 6-4 की बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखते हुए 21-18 से पहला गेम अपने नाम किया.
दूसरे गेम का हाल
अब बारी थी दूसरे गेम की, जिसकी शुरुआत में मलेशिया की जोड़ी ने 10-6 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन सात्विक-चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में लगातार अंक अर्जित किए और इस गेम को 21-14 से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. दूसरे गेम में चिराग-सात्विक के स्मैश दमदार थे, लेकिन चिया और सोह वूई भी कहीं से कमतर नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन आखिर में चिराग-सात्विक ने बाजी मार ली.
फाइनल में साउथ कोरियाई जोड़ी से होगा रोमांचक मुकाबला
ये दूसरी बार है जब साल 2022 के चैंपियन सात्विक और चिराग की जोड़ी वर्ल्ड नंबर-2 इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंची है. अब 21 जनवरी को होने खिताबी जंग में इस जोड़ी के सामने कैंग मिन हुएक और सियो सेयुंग जेइ की साउथ कोरिया की वर्ल्ड चैंपियन जोड़ी होगा. मुकाबला काफी रोचक हो सकता है. उधर कैंग और सियो की तीसरी रैंक की जोड़ी ने सेमीफाइनल में होकी ताकुरो और युगो कोबायाशी की जापान की सातवीं वरीय जोड़ी को सीधे गेम में 21-19, 21-14 से हराकर फाइनल में एंट्री की थी.
और पढ़ें
- IND A vs ENG L: 15 चौके, 116 रन...इस बल्लेबाज ने सेंचुरी ठोक पलट दिया मैच का रुख, इंग्लैंड की जीत का सपना तोड़ा
- दफ्तर-स्कूल बंद, अस्पतालों में हाफ-डे, मांस मछली मदिरा पर प्रतिबंध, जानें 22 जनवरी को कहां कौन से नियम लागू?
- अचूक हैं पुत्रदा एकादशी के ये 8 उपाय, कर लिए तो दूर हो जाएंगी जीवन की सभी समस्याएं