menu-icon
India Daily

T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में भारत की हुई हार, अब पाकिस्तान की जीत पर होंगी निगाहें

शारजाह के मैदान पर खेले गए करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में भारत की हुई हार, अब पाकिस्तान की जीत पर होंगी निगाहें
Courtesy: @ICC

AUSW vs INDW: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के साथ ही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर लगभग खत्म हो गया. शारजाह के मैदान पर खेले गए करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं. भारतीय टीम 4 में से केवल 2 मुकाबले ही जीत सकी.

क्या पाकिस्तान बनेगा भारत का तारणहार
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना अब केवल पाकिस्तान ही पूरा कर सकता है. अगर पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा देती है तो भारत सेमीफाइनल खेल सकता है.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे.  लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कुछ बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 6 चौकों की मदद से शानदार 54 रन बनाए और अंतिम समय तक क्रीज पर टिकी रहीं लेकिन बाकी किसी भी खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं दिया. 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्‌डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और रेणुका सिंह.

ऑस्ट्रेलिया: ताहलिया मैक्ग्रा (कप्तान), बेथ मूनी, ग्रैस हैरिस, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, फीब लीचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलेनिक्स, मेगन शट और डार्सी ब्राउन.