भारतीय रोइंग को लगा बड़ा झटका, डोपिंग में पकड़े जाने के बाद भारत का पहला वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल छीना
भारत से पहला रोइंग वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल वापस लिया गया.
भारत को बड़ा झटका लगा है. पिछले महीने जिस ऐतिहासिक रोइंग वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल का पूरे देश में जश्न मनाया गया था, अब वह भारत से वापस ले लिया जाएगा. टीम के एक खिलाड़ी के डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है.
डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लक्ष्य
भारत की लाइटवेट डबल्स स्कल्स टीम के खिलाड़ी लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह ने जून में स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में आयोजित रोइंग वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मिनट 26.09 सेकंड का समय निकाला था. इस प्रदर्शन के साथ भारत ने पहली बार रोइंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. अब यह उपलब्धि रिकॉर्ड से हट जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्य के सैंपल में स्टैनोजोलोल नाम का प्रतिबंधित पदार्थ मिला है. यह सैंपल 25 मई को प्रतियोगिता से पहले आउट ऑफ कॉम्पिटिशन टेस्ट के दौरान लिया गया था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.
NADA ने लिया बड़ा फैसला
नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने लक्ष्य को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है और उन्हें आधिकारिक नोटिस भेजा है. नियमों के अनुसार, जिस तारीख को सैंपल लिया गया था, उसके बाद खिलाड़ी के सभी नतीजों को अमान्य माना जाएगा. इसी वजह से भारत का पहला रोइंग वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल भी वापस लिया जाएगा. फिलहाल लक्ष्य को अपनी बात रखने और जवाब देने का मौका दिया जाएग. अगर वह खुद को बेगुनाह साबित नहीं कर पाए, तो उन पर चार साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
Also Read
- CWG 2026: Bowls में भारतीय महिला पेयर टीम की लगातार तीसरी जीत, टोंगा को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त
- CWG 2026: भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने लगाया दमदार पंच, कनाडा के केओमा अल-अहमदिएह को हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
- ZIM vs IND, 2nd T20I: किश्न-तिलक का आया तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का लक्ष्य
भारतीय रोइंग को लगा बड़ा झटका
यह मामला भारतीय रोइंग के लिए बड़ी निराशा माना जा रहा है. जिस जीत को देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया था, वही अब विवाद में आ गई है. इस घटना से खिलाड़ियों और खेल संघों के सामने डोपिंग नियमों को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है. आने वाले दिनों में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और उसके बाद अंतिम फैसला सामने आएगा. फिलहाल भारत के रिकॉर्ड से पहला रोइंग वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल हटना तय माना जा रहा है.