नई दिल्ली: टी20 में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में शानदार वापसी की. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारत ने इंग्लैंड से टी20 का बदला लेते हुए मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत का आत्मविश्वास भी लौटा है. मैच में शुभमन गिल ने एक कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार 80 रन बनाए. कप्तान के अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने जीत में अपना मुख्य योगदान देते हुए अर्धशतकीय पारी खेल कर नाबाद रहे.
अब भारत को अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार यानी 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन में खेलना है. भारत इस मैच में भी बाजी मार सीरीज को पहले ही 2-0 से अपने नाम करने की कोशिश करेगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं फैंस सीरीज का दूसरा मैच कहां देख सकते हैं-
IND vs ENG 2nd ODI मैच 16 जुलाई, गुरुवार को खेला जाएगा.
IND vs ENG 2nd ODI मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन में खेला जाएगा.
IND vs ENG 2nd ODI मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 05:30 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले होगा.
IND vs ENG 2nd ODI मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
IND vs ENG 2nd ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं.
भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, .
इंग्लैंड का स्क्वॉड
हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोस बटलर (विकेटकीपर), जो रुट, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, जोश टंग, विल जैक्स, जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद.