Freedom Fighters

India's cricket schedule in 2026: जिम्बाब्वे दौरे के बाद शुभमन गिल एंड कंपनी के आगे के मुकाबले, टेस्ट, वनडे और टी20 की पूरी लिस्ट

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका दौरे की तैयारी में जुट गई है. इसके बाद टीम अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ कई अहम सीरीज खेलेगा.

X
Ashutosh Rai

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है. अब टीम इंडिया के सामने टेस्ट, वनडे और टी20 का व्यस्त कार्यक्रम है. श्रीलंका दौरे से शुरू होने वाला यह सफर साल के आखिर तक कई बड़ी सीरीज और चुनौतियों से भरा रहने वाला है.

श्रीलंका दौरे से होगी अगली चुनौती की शुरुआत

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारत की अगली चुनौती श्रीलंका होगी. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अगस्त में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी और टीम इंडिया के लिए काफी अहम हिस्सा रहेगी. भारत इस समय डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. वहीं श्रीलंका उससे एक स्थान नीचे है. ऐसे में इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन भारत की स्थिति मजबूत कर सकता है. टीम का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है.

अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड दौरा

श्रीलंका दौरे के बाद भारत सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेल सकता है. हालांकि इस सीरीज की तारीखें भारत के बांग्लादेश दौरे की स्थिति पर निर्भर करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है. इसके बाद भारत अपने घर में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा. इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 10 मुकाबले खेले जाएंगे. यह दौरा भारतीय खिलाड़ियों के लिए साल की सबसे कठिन विदेशी चुनौतियों में से एक माना जा रहा है.


Indian Team Schedule (X)

2026 में भारत का प्रदर्शन

साल 2026 टीम इंडिया के लिए कई उतार-चढ़ाव लेकर आया. भारत ने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर बड़ी सफलता हासिल की. इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार ने टीम को झटका भी दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली 3-0 की जीत ने टीम का आत्मविश्वास वापस बढ़ाया है. अब साल के आखिर में भारत श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जहां तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले होंगे. भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह साल का अंत लगातार जीत के साथ करे और सभी फॉर्मेट में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखे.