भारत और जिम्बाब्वे के बीच चल रही T20I सीरीज के दूसरे मैच के लिए मंच तैयार है. दोनों टीमें 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने होंगी. जहां एक ओर भारत इस मैच को जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगा वहीं दूसरी ओर जिम्बाब्वे ये मुकाबला जीतकर सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगा.
बता दें भारत ने पहले मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली इंटरनेशनल अर्धशतकीय पारी खेली थी. जिसकी बदौलत भारत को ये जीत हांसिल हो सकी. अब टीम को एक बार फिर से उनसे इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. लेकिन मैच शुरु होने से पहले फैंस की निगाहें हरारे के पिच और मौसम पर होगी. तो आइए जानते हैं कैसी होगी हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच-
दोनों टीमों के बीच टी20 जंग की बात की जाए तो भारत का पलड़ा इसमें हमेशा से भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अभी तक टी20 प्रारूप में कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें भारत ने 12 मुकाबलों में बाजी मारी है और महज 3 मैच जिम्बाब्वे को सफलता मिल सकती है.
अब अगर हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच के बारे में बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल है. ऐसी पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होनी चाहिए. वहीं, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है.
मौसम विभाग के अनुसार हरारे का मौसम शनिवार को सुहावना रहने वाला है. आज हरारे का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बारिश की बिलकुल संभावना नहीं है जिस कारण फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा.
IND की संभावित प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
ZIM की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी