menu-icon
India Daily

ZIM vs IND, 2nd T20I Live Streaming: 2-0 से T20 सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी अय्यर सेना, फैंस यहां देख पाएंगे मुकाबला

लगातार 6 हार के बाद टीम इंडिया ने अब जीत की पटरी पर वापसी की है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मौजूदा 3 मैचों की T20I सीरीज में भारत ने पहले मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
ZIM vs IND, 2nd T20I Live Streaming: 2-0 से T20 सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी अय्यर सेना, फैंस यहां देख पाएंगे मुकाबला
Courtesy: ANI

लगातार 6 हार के बाद टीम इंडिया ने अब जीत की पटरी पर वापसी कर ली है. टी20 विश्व कप के बाद से भारत ने अपनी पहली जीत दर्ज कर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में प्रबल दावेदारी पेश की है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मौजूदा 3 मैचों की T20I सीरीज में भारत ने पहले मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में युवा आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 18 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ 50 रन बनाए. 

पहले मैच की सफलता के बाद अब भारतीय टीम शनिवार को शाम 04:30 बजे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से हरारे के मैदान पर उतरेगी. अगर भारत आज ये मुकाबला जीत जाता है तो यह अय्यर की कप्तानी पहली सीरीज होगी जो भारत जीतेगा.

ZIM vs IND 2nd T20I मैच कब खेला जाएगा?

ZIM vs IND 2nd T20I मैच 25 जुलाई, शनिवार को खेला जाएगा.

ZIM vs IND 2nd T20I मैच कहां खेला जाएगा?

ZIM vs IND 2nd T20I मैच हरारे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा.

ZIM vs IND 2nd T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

ZIM vs IND 2nd T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम के 04:30 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले यानी कि 04:00 बजे होगा.

ZIM vs IND 2nd T20I मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

ZIM vs IND 2nd T20I मैच का लाइव प्रसारण Unit8 स्पोर्ट्स टीवी पर होगा.

ZIM vs IND 2nd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

ZIM vs IND 2nd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

ZIM vs IND 2nd T20I स्क्वाड

जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदज़वा त्सिगा (विकेटकीपर).

टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)