IND vs WI: 'संजू पर भरोसा दिखाने के लिए कहा शुक्रिया', शशि थरूर ने गंभीर को लेकर किया पोस्ट, जानें सैमसन पर क्या कहा?

रविवार को संजू सैमसन ने करोड़ो भारतीयों को खुश होने की वजह दी है. उन्होंने अपनी 97 रनों की नाबाद पारी की बदौलत टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. संजू के इस कारनामें से खुश होकर सांसद शशि थरूर ने उनकी जमकर तारीफ की.

India Daily
Meenu Singh

नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. भारत की इस जीत के पीछे संजू सैमसन का हाथ है. संजू ने इस नॉकआउट मैच में 97 रनों की नाबाद पारी के बाद संजू सबके दिलों अपनी जगह बना ली है. इतना ही नहीं बल्कि उनके इस कारनामें के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा भी गया. इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरुर का एक पोस्ट बहुत तेज से वायरल हो रहा है जिसें उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कोच गौतम गंभीर को शुक्रिया अदा किया है.

गौतम गंभीर को कहा शुक्रिया

बता दें भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सांसद शशि थरुर ने टीम इंडिया को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कोच गौतम गंभीर का आभार भी जाहिर किया है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'संजू सैमसन पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद गौतम गंभीर'. उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि गौतम गंभीर लगातार संजू पर भरोसा बनाए हुए थे. आज से नहीं बल्कि जब वह टीम के हेड कोच भी नहीं थे तब से वह संजू सैमसन का समर्थन करते आए हैं. इस कारण उन्होंने गंभीर का धन्यवाद किया. 

संजू सैमसन की जमकर हो रही तारीफ

कल संजू सैमसन की करिश्माई पारी के बाद चारों ओर संजू ही छाए हुए हैं. पूरा देश संजू के तारीफों के कसीदे पढ़ रहा है. इस दौरान कांग्रेस के सांदस शशि थरूर ने संजू सैमसन की तारीफ करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि 'आज वेस्ट इंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में @IamSanjuSamson की शानदार पारी के बाद मुझे उन पर बेहद गर्व और राहत महसूस हो रही है.'

5 मार्च को होगा सेमीफाइनल मुकाबला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेस्टइंडीज को वर्चुअल क्वाटर फाइनल में हराकर भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. अब भारत को अपना सेमीफाइनल मुकाबला पांच मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. भारत और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.