T20 World Cup, IND vs WI: सेमीफाइनल की जंग से पहले क्या बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानें कैसा रहेगा कोलकाता में मौसम
भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 का मैच कोलकाता में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है और मैच पूरा होने की उम्मीद है. जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत के लिए इस टूर्नामेंट में बने रहने का यह आखिरी मौका होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की हार के साथ ही नेट रन रेट का मामला सुलझ गया है और जीतने वाली टीम अब सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. ऐसे में मुकाबले से पहले फैंस की नजर सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं बल्कि मौसम पर भी टिकी हुई है. क्योंकि कोलकाता का मौसम इस मैच में अहम रोल अदा कर सकती है. तो आईए जानते हैं कल मैच के दौरान कैसा होगा कोलकाता का मौसम-
जानिए कल कैसा होगा कोलकाता का मौसम?
बता दें कल भारत बनाम वेस्टइंडीज का अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. लेकिन भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले मौसम के अनुमान, रविवार 1 मार्च को कोलकाता में मौसम साफ रहेगा और दिन में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. मैच के समय तक यह गिरकर 25 से 26 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा.
टीमों को क्या होगीं मुश्किलें?
टीमों को उम्मीद है कि शाम को ओस पड़ेगी, जिससे बॉलर्स के लिए बॉल पकड़ना मुश्किल हो जाएगा. टॉस जीतने वाले कैप्टन लाइट्स में चेज करने का ऑप्शन चुन सकते हैं, क्योंकि फोरकास्ट के मुताबिक बारिश नहीं होगी. इसका मतलब है कि फैंस पूरे 40 ओवर का मैच का लुत्फ उठा पाएंगे.
अगर ऑफिशियल्स मैच कैंसिल हुआ तो क्या होगा?
हालांकि अगर गलती से बारिश खेल में रुकावट डालती है और ऑफिशियल्स मैच कैंसिल कर देते हैं, तो दोनों टीमों को एक पॉइंट मिलेगा. ऐसे में क्वालिफिकेशन नेट रन रेट पर निर्भर करेगा. इस मैच से पहले वेस्ट इंडीज का NRR +1.791 है, जबकि इंडिया का -0.100 है. इस सिचुएशन में, कैरेबियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और इंडिया बाहर हो जाएगा.
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कैसा रहा प्रदर्शन?
इंडियन टीम अपने पहले सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार गई थी. हालांकि गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम ने शानदार परफॉर्म किया और 72 रन से जीत हासिल की. पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए, जबकि जिम्बाब्वे कभी भी टारगेट के करीब नहीं पहुंच पाया. अब सभी की नजर इस अहम मुकाबले पर टिकी है जहां मौसम साफ रहने की उम्मीद भारतीय फैंस के लिए राहत भरी खबर साबित हो सकती है.
और पढ़ें
- T20 वर्ल्ड कप 2026: पिता के अंतिम संस्कार के बाद भारतीय टीम में रिंकू सिंह की वापसी, आज ही दिया था अर्थी को कंधा
- अब 26 मार्च से नहीं इस दिन से शुरू होगा IPL 2026, जानें क्यों तारीख में हुआ बदलाव; फाइनल पर आया अपडेट
- रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, टी20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए, अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार